BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजस्थान रोडवेज की हड़ताल बनी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण

गोवर्धन में मुडिय़ा पूर्णिमा मेला के दौरान बस हड़ताल कर प्रदर्शन करते राजस्थान परिवहन निगम के कर्मचारी। मथुरा(सतपाल सिंह)  मुडिया पूर्णिमा मेला के दौरान राजस्थान परिवहन निगम के कर्मचारियो की हड़ताल से श्रद्धालुओ की परेशानी बढ गई है। बुधवार दोपहर से ही राजस्थान परिवहन निगम की बसों के पहिये जहां के तहां थम गये। गोवर्धन में चल रहे पांच दिवसीय राजकीय मेला में परिक्रमार्थियो की भीड गोवर्धन में उमड़ रही है। गिरिराज महाराज में राजस्थान के नागरिको की खासी आस्था के चलते भारी तादाद मे श्रद्धालु राजस्थान से गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा करने आते है। राजस्थान प्रशासन द्वारा इस मेले में 35  अतिरिक्त बस लगाई हैं। रोडवेज कर्मियो द्वारा अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर शुरू की गयी दो दिवसीय चक्काजाम हड़ताल के चलते बुधवार दोपहर से गोवर्धन में भी राजस्थान रोडवेज बसो के पहिये थम गये है। गोवर्धन में राजस्थान की विभिन्न डिपो की 18 बस डीग रोड स्थित उपमंडी समिति पार्किंग पर खड़ी हो गई। रोड़वेज कर्मियों ने डीग रोड पर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चालक परिचालको ने एकत्रित होकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व परिवहन मंत्री के विरोध में जमकर नारेवाजी की। चालक भाग्य सिंह गुर्जर, सुरेश चंद, हरपाल सिंह निरीक्षक, जयपाल सिंह, सतीश चंद्र, छतर सिंह, शिवचरन शर्मा, विष्णु दत्त, प्रकाश, जगल सिंह, कृष्णा परमार, दिनेश व प्रताप सिंह  आदि ने बताया कि उनकी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर आज से चक्का जाम हुआ है। 

गौरतलब है कि राजस्थान से गोवर्धन पहुंचने के लिये वाया भरतपुर व वाया डीग दो रास्ते है। जिन पर सिर्फ  राजस्थान रोडवेज की बसे ही श्रद्धालुओ के आवागमन का माध्यम है। इन रोड पर यूपी परिवहन निगम की बसें नही है। राजस्थान रोडवेज की बसो के चक्का जाम से राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओ की परेशानी खासी बढ़ जायेगी। वहीं इस संबंध में मेला प्रभारी राजस्थान सीमा उपखंड अधिकारी शेर सिंह लुहारिया ने बताया कि मेला के चलते मथुरा-अलवर रेलवे मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेने चलाई जा रही हैं। राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल अपनी मांगों को लेकर हैं। जो कि शासन स्तर का मामला है। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता।

राजस्थान रोडवेज की हड़ताल से जयपुर, अलवर, दौसा, हिंडोन सिटी, करौली आदि जगह से आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। गोवर्धन से डीग-अलवर मार्ग पर मुडिय़ा मेला में सिर्फ राजस्थान रोडवेज की बसें चल रही है। भरतपुर प्रशासन की ओर से हर बार की तरह इस बार भी करीब तीन दर्जन रोडवेज की बसों का इंतजाम किया था, लेकिन हड़ताल के कारण परेशानी हो गई है। श्रद्धालु डग्गेमार वाहनों से इधर-उधर धक्के खा रहे हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More