देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। गुरू पूर्णिमा (मुड़िया पूनो) बृज क्षेत्र का एक प्रमुख पर्व है, इस दिन लाखों श्रद्धालु श्री गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने हेतु मथुरा में पधारते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस परिक्रमा से भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी प्रसन्न होते हैं। पूरे भारत में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक मथुरा द्वारा गरीब जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। यह कार्य संस्था से जुड़े अन्नमित्र सदस्यों के सहयोग से निरन्तर चल रहा है। संस्था त्यौहारों के अवसर पर मथुरा में पधारने वाले श्रद्धालुओं की सेवार्थ विशेष निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित करती है।
गुरू पूर्णिमा मुड़िया पूनो के अवसर पर रोटी बैंक द्वारा बृज में पधारने वाले श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरण पूड़ी, सब्जी, कढ़ी व चावल का वितरण स्थानीय मालगोदाम रोड पर 28 जुलाई को किया जायेगा प्रातः 6 बजे से रात्रि तक किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये रोटी बैंक मथुरा के जिला संयोजक इंजी. योगेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में टीम रोटी बैंक मथुरा के 150 वॉलंटियर्स द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग किया जायेगा। साथ ही परिक्रमार्थियों के लिये ’फर्स्ट-एड कैम्प’ भी लगाया जायेगा। उन्होंने इस आयोजन में रोटी बैंक मथुरा से जुड़े सभी सम्मानित अन्नमित्र सहयोगियों को आमन्त्रित करते हुये अपील की है कि अधिक से अधिक लोग अपनी श्रमसेवा देकर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।
रविवार को रोटी बैंक मथुरा के निःशुल्क भोजन वितरण में इंजी. योगेश शर्मा, हरीश बाली, यश मल्होत्रा, राशिद खान, पंकज खण्डेलवाल, नितिन गर्ग, सूरज गुप्ता, मुकेश खन्ना, बंटी सैनी, बबलू भाटिया, भूपेन्द्र सिंह बाघेला, नवीन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण ‘बौहरेजी’ आदि ने सहयोग दिया।













Related Items
कब रखा जाएगा भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत, कौन सा है स्नान दान का शुभ दिन
30 व 31 को सावन पूर्णिमा, भद्रा में नहीं बांधते राखी, जानिये राखी का शुभ मुहूर्त
शरद पूर्णिमा पर इस तरह करें माँ लक्ष्मी को प्रसन्न