देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। सोमवार की शाम प्रेम मंदिर पर लावारिस अवस्था में घूम रहे किशोर को स्थानीय व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सौंपा। पुलिस ने किशोर से पूछताछ के बाद परिजनों को उनके पुत्र की वृन्दावन में होने की सूचना दी। सूचना पाकर मंगलवार को थाना वृंदावन पहुंचे ताऊ को पुलिस ने किशोर को उनके सुपर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार पिटसरा थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद का रहने वाला 12 वर्षीय सचिन। पिटसरा से अकेले ही वृन्दावन आ पहुंचा। दरअसल श्रीपद ने अपने भतीजे सचिन से वृन्दावन चलने की बात कही । लेकिन सचिन ने तब साथ चलने से मना कर दिया। जब श्रीपद कार में बैठक वृंदावन आ रहे थे तभी पीछे से मथुरा आने वाली बस में बैठकर सचिन अकेला ही मथुरा आ पहुंचा । और फिर वृन्दावन आ गया। 12वर्षीय सचिन कक्षा आठवीं का छात्र है। बीती शाम प्रेम मन्दिर के सामने लावारिस अवस्था में घूमते हुए किशोर को किसी ने कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाली पहुंचा बालक बार बार घर जाने की जिद करने लगा। कोतवाली में तैनात एसएसआई अवधेश जादौन रात से ही व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए लावारिस युवक की सूचना परिजनों तक पहुंचाने में जुट गये। इधर डरा सहमा सा किशोर पुलिस को कुछ भी नही बता पा रहा था। लेकिन सुबह जब किशोर से सांत्वना देकर पूछा तो किशोर ने परिवार का पता और मोबाइल नम्बर बताया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों तक किशोर की सूचना पहुंचायी। सूचना पाकर मंगलवार को थाने पहुंचे किशोर के ताऊ श्रीपद ने किशोर से मुलाकात की। इधर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद किशोर को ताऊ के सुपुर्द कर दिया।













Related Items
जंगल में नग्न अवस्था में मिला था लापता छात्र का शव
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस: जानें 'ऑटिज्म' क्या अवस्था है और क्या है इसके लक्षण
रक्त रंजित अवस्था में गोली लगे प्रेम प्रसंग जोड़े मिलने से सनसनी