BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जंगल में नग्न अवस्था में मिला था लापता छात्र का शव

मथुरा। कातिल ही ग्रामीणों के साथ रात भर छात्र के शव को तलाशता रहा था। वह ग्रामीणों और किशोर के परिजनों को झांसा दे रहा था, जबकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लोगों से पूछताछ की मदद से शातिर कातिल तक पहुंच रही थी।

शनिवार को पुलिस के हाथ आरोपी के गिरबां तक पहुंच गए और उसे धर दबोचा। पुलिस ने खुलसा किया है कि आरोपी युवक ने दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने पर किशोर की हत्या कर दी।

एसएसपी डा.गौवर ग्रोवर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना रिफाइनरी पुलिस, स्वाट, एसओजी व सर्विलास सेल सहित पांच टीमों को खुलासे के लगाया था।
एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर किशोर की हत्या का खुलासा किया। 29 अक्टूबर को गांव बाद थाना क्षेत्र रिफाइनरी से करीब 11 बजे अपहरण हुए बालक के सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर धारा 363 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अपह्रत बालक उम्र 14 वर्ष का शव 30 सितम्बर को बीएसएफ बटालियन के पास जंगल में नग्न अवस्था में मिला था।

खुलासे के लिए लगाई गई टीमों के द्वारा लगातार जमीनी अभिसूचना संकलन किया गया तथा गांव व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसके फलस्वरूप शनिवार को इस घटना में संलिप्त अभिक्त मनोज पुत्र लाखन सिंह गांव बाद थाना रिफाइनरी मथुरा को बाद गांव में गैस गोदाम अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्यारोपी युवक 14 वर्षीय बालक को चाऊमीन और पेटीज का लालच देकर खण्डहर में ले गया था। यहां उसने बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने पर उसकी पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी ने 14 वर्षीय छात्र के मोबाइल को भी घटना स्थल से कुछ दूरी पर जमीन के अंदर गाढ दिया था और गांव में आ गया और ग्रामीणों के साथ मिल गया। जब गांव में किशोर के गायब होने की बात फैली तो ग्रामीणों के साथ वह भी किशोर को रात भर ढुढवाता रहा और ग्रामीणो झांसा देता रहा।

हत्यारोपी की निशानदेही पर मृतक किशोर का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा चाऊमीन व पेटीज के खाली दोनें, पालीथिन व सॉंस का खाली रैपर बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रिफाइनरी लोकेश भाटी, प्रभारी निरीक्षक थाना हाईव अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना फरह अवधेश प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट निरीक्षक रवि त्यागी मय टीम, उप निरीक्षक धीरज गौतम एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव चौकी प्रभारी बाद थाना रिफाइनरी, उप निरीक्षक रोहित कुमार चौकी प्रभारी मंडी थाना हाईवे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज भाटी थाना रिफाइनरी मथुरा, उपनिरीक्षक मोहित कुमार थाना रिफाइनरी आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More