देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को न्यायालय के आदेश पर जेल से रिहा किया गया। छात्र नेता को 26 सितम्बर को थाना हाईवे पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज कर धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर चालान किया था। सपा नेता प्रदीप चौधरी ने नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि नामजदों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में बात करने पर सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नामजदों पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
हाईवे पुलिस द्वारा समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किए जाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने पुलिस की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि थाना हाईवे पुलिस द्वारा एक फर्जी मुकदमे में सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष को पकड़ कर चालान किया है।
छात्र सभा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की जमानत पर बहस सीनियर अधिवक्ता मोहन सिंह चौधरी के द्वारा की गई। इस दौरान मनोज कुमार यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी, तनवीर अहमद पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मथुरा, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, मथुरा बार ज्वाइंट सेक्रेट्री हरिओम शर्मा, जिला महासचिव यशपाल चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम, अमित कटारा एड., सद्दाम अंसारी जिला सचिव अधिवक्ता सभा, अभिषेक यादव एड., विनय प्रताप सिंह एड., मोहित शर्मा जिला सचिव अधिवक्ता सभा, मनोज कुशवाहा जिला सचिव, जावेद कुरैशी एड., आफताब कुरेशी एड., राहुल एड., हेमंत चौधरी एड., सत्यवान गोस्वामी एड., जिला सचिव अधिवक्ता सभा उपस्थित रहे। डॉ.आजाद बेग राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, जितेंद्र सिंह सैयद शाहिद अल्वी, मनोज यादव एडवोकेट, गया प्रसाद यादव, इमरान अब्बास, नकुल सिंह, अंकित वार्ष्णेय, अशोक यादव, जितेन सिंह, नोबल ठाकुर, वीरू ठाकुर, आसिफ फारुकी, अरुण ठाकुर, तरुण, राज पांडे, विनय ठाकुर, रामकृष्ण रावत, रचित शर्मा एडवोकेट, शिवा ठाकुर, जुनैद खान, दुष्यंत चौधरी, लखन ठाकुर, जय देव गुर्जर, इमरान फारुकी, अवनी चौधरी, अक्षत गौतम, हरीश ठाकुर, कमल ठाकुर, सोनू एडवोकेट ने छात्र नेता की रिहाई पर हर्ष जताया है।
,













Related Items
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
यूपीएसी में हुआ स्मर्ति का चयन, लोगों ने किया स्वागत