BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रक्त रंजित अवस्था में गोली लगे प्रेम प्रसंग जोड़े मिलने से सनसनी

एसएसपी प्रभाकर चैधरी रिफाइनरी की कदम्ब बिहार काॅलौनी में निरीक्षण करते हुए पुलिस मान रही है आत्महत्या, जांच के बाद ही होगा स्पष्ट 

मथुरा। थाना रिफाइनपरी क्षेत्र की कदम्ब बिहार कालौनी में बुधवार तड़के एक प्रेमी जोड़ें के रक्तरंजित शव घर के पास पड़ें मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैंल गई। घटना की सूचना मिलतें ही एसएसपी प्रभाकर चैधरी मयफोर्स के साथ मौक पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस घटना की जाॅच में जुटी हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि उन्हें युवक युवती के शव पड़ें होने की सूचना मिली थी। मामला  प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी घटना की जाॅच के वाद ही हत्या या आत्महत्या की जानकारी हो सकेगी। 

जानकारी के मुताबिक थाना रिफाइनरी क्षेत्र के कदम्ब बिहार कालोनी में प्रेमी युगल की हत्या से सनसनी फैल गयी । घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबिता पुत्री नत्थी लाल उम्र 20 वर्ष निवासी कदम्ब बिहार कालोनी और दिनेश पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी थाना मांट बताया गया है कि दिनेश अपनी बुआ के यहाँ कदम्ब बिहार कालोनी में पहले रहता था उसी दौरान बबिता और दिनेश के बीच प्रेम प्रसंग चला। दोनों के प्रेम प्रसंग को 5 साल से ऊपर हो गए और मंगलवार को दिनेश अपनी बुआ के घर आया दिनेश के आने की खबर किसी तरह बबिता को हो गयी और रात को बबिता किसी बहाने से उससे मिलने के लिए चली गयी। सुबह जब देखा तो दोनों के शव खून से लतपथ जमीन पर पड़े मिले। दोनों शवों के शरीर पर गोलियां के निशान पाए गए है अभी तक ये नही पता चल पाया है की दोनों की हत्या हुई है, आत्महत्या ये तो अभी जांच के बात ही पता चल पाएगा। मृतक दिनेश के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये 20 हजार रुपये कमाया है और जब भी इन्हें जरूरत होती है वो इसे फोन करके बुला लेते है। रात को भी इन्ही लोगों ने इसे ,फोन पर बुलाया है और इसका इसकी हत्या कर दी लड़के ने आत्म हत्या नही की है इसे मारा गया है। वहीं युवती की मां कमलेश ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 4 बजे उसकी बेटी ने शौच जाने को कहा। साथ ही नाती को भी शौच लगी। वह नाती को शौच कराकर अंदर आ गई, जबकि बबिता शौचालय चली गई। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज पर बाहर आने की कोशिश की तो पता चला कि किसी ने बाहर से कुंडी लगा दी है। टहलने जा रहे किसी लड़के से उसने दरवाजा खुलवाया। देखा तो शौचालय में बबिता नहीं थी। चंद कदम दूर बिना दरवाजा-खिड़की वाले एक खाली मकान में दिनेश और बबली की लाश पड़ी थी। उनके माथे पर गोली मारी गई है। दोनों में पिछले 5 साल से प्रेम संबंध बताया जा रहा है, इसलिए आनर किलिंग की पूरी संभावना जताई जा रही है।

वही घटना स्थल पर पहुँचे एसएसपी मथुरा प्रभाकर चैधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की बुधवार सुबह सूचना मिली थी लड़के लडकी के शव पड़े होने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है । प्रथम दृष्टि लग रहा है कि आत्म हत्या का मामला है क्योंकि लड़की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग जांच था की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More