देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृन्दावन के केसी घाट क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी पर घर से हजारों रुपए की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पति ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार केसी घाट निवासी आशु सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसका विवाह इटावा के रमनपुरा के रहने वाले रामवीर की पुत्री रमा के साथ इसी महीने की 7 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ था। पति का आरोप है कि कुछ दिनों से पत्नी रमा का उसके साथ व्यवहार ठीक नही था। वह किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती रहती थी। जिसको लेकर वह बीते दिन शादी कराने वाले बिचोलिया को साथ लेकर बिरला मंदिर गए। वहां से आकर सब कुछ ठीक-ठाक रहा। पति का आरोप है कि रात को पत्नी ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जिससे वह बेहोश होकर सो गया। सुबह जब देखा तो पत्नी घर के सारे जेवर व नकदी लेकर घर की तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतर कर सारा माल लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी पति ने ससुरालीजनों को दी। जो हाल ही में अटला चुंगी पर एक ढाबे का संचालन करते हैं। मामले को लेकर पति व ससुरालीजन दोनों ही थाने पहुंचे। पति ने अपनी पत्नी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। इधर पुलिस ने एक शख्स को शक के बिना पर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर फरार विवाहिता के पिता रामवीर ने बताया कि उनकी इस बारे में कोई जानकारी नही है। लड़की ने अपनी मर्जी से ही शादी की थी।












