देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। मुड़िया मेला में भंडारा करने आये युवक की कुंड में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार अनिकेश पंडित 19 वर्ष निवासी शाहपुर बल्लभगढ़अपने अन्य साथियों के साथ मुड़िया मेला में भंडारा करने आया था। मंगलवार की सुबह वह जतीपुरा परिक्रमा के बिलछू कुंड में स्नान करने उतर गया। कुंड की गहराई का पता न होने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने शोरगुल किया और गोताखोरों की मदद से उसे काफी देर बाद बाहर निकाला गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मुड़िया मेला में एक युवक की राधाकुंड में व एक महिला व पुरूष की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। मुड़िया मेला में अब तक मृत की संख्या चार हों गई है।













Related Items
अड़ींग में किलोल कुंड पर वृहद वृक्षारोपण
इस कुंड में नहाने से लोगों की लौट आती है आंखों की रोशनी, जानिए कहां है ये...
बृज के इस कुंड में स्नान पर मिलता है संतान सुख