देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोवर्धन(पवन शर्मा)। मुड़िया मेला को लेकर जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी की सीधी नजर है। वहीं अधिकारी भी मेला का सकुशल संपन्न कराने के लिए एड़ी-चोटी का पसीना बहाने में लगे हैं। बीती रात्रि भीड़ बढ़ते ही डीएम व एसएसपी ने स्वयं मेला की कमान संभाली। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के साथ थाना परिसर में मेला अधिकारी एडीएम प्रशासन आदित्य कुमार श्रीवास्तव से मेला कंट्रोल की पूरी जानकारी ली। मौके पर ही सभी अधिनस्त अधिकारियों दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद डीएम स्वयं दानघाटी मंदिर पहुंचे जहां सीसीटीवी कैमरों के साथ भीड़ कंट्रोल का जायजा लिया। डीएम ने दानघाटी मंदिर के प्रबंधक को व्यवस्थाएं सुधारने को कहा। परिक्रमा मार्ग के शुरूआत में डीएम ने परिक्रमा से पहले दंडवती कर रहे श्रद्धालुओं को दंडवती करने से रोका गया। एसएसपी बबलू कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों की मौके पर ही क्लास लगाई। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि मुड़िया मेला में दंडवती नहीं लगाने दी जाएगी। परिक्रमा में भंडारे व प्याऊ लगाने वाले प्रशासन के सहयोगी हैं। ड्यूटीकर्मी उनके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
कब रखा जाएगा भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत, कौन सा है स्नान दान का शुभ दिन