मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की वृंदावन कोतवाली पुलिस ने बीतीरात चैकिंग के दौरान गरूड़ गोविन्द मंदिर के सामने से लूट की योजना बनाते 25 हजार का ईनामी बदमाश सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर आज एसएसपी के कार्यालय में पेश किया है, जहां से उन्हें आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज दोपहर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि जनपद में बढ़ते अपराधों एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने अभियान छेड़ा हुआ है, जिसके तहत वृंदावन कोतवाल सुबोध कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट करने वाले शातिर गिरोह के लोग योजना बना रहे है। तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी मयफोर्स गरूड़ गोविन्द के सामने से देवू पुत्र प्रताप सिंह निवासी शेरगढ़, आमीन मेव पुत्र फकीरा मेव निवासी नगला विसम्बरा शेरगढ़, बन्डी मेव पुत्र करकाली मेव निवासी चौधरी मौहल्ला विसम्बरा शेरगढ़ दबोच लिया। कड़ी पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि 21 जनवरी वृंदावन राजराजेश्वरी पीठ बांके बिहारी गौशाला में हुई डकैती को उन्होंने अंजाम दिया था तथा उन्होंने बताया कि जनपद मथुरा के एक कारोबारी के यहां डकैती की योजना बनाने के लिए यहां पहुंचे थे लेकिन उससे पूर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके कब्जे से कारतूस सहित तमंचा एवं दो नकली ईंट पीली धातु की, एक बाइक बिना नम्बर की बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश देवू पुत्र प्रताप सिंह पर पूर्व एसएसपी ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा है। जिसे वृंदावन पुलिस ने पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
Read MoreBREAKING NEWS












