देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के चौमुंहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। चौमुंहा स्थित आम्रपाली के समीप हाइवे पर तेज गति से आती कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही एक किशोर सहित बाइक चालक की मौत हो गयी। वही टक्कर मारकर कुछ दूरी पर कार भी अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग जाने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार चौमुहाँ के दाउद मोहल्ला निवासी वेदपाल पुत्र सोरनसिंह जो सर्वोदय महाविद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत बताये गए हैं। वह शुक्रवार को सुबह अपनी बाइक से घरेलू गैस सिलेंडर लेने गैस गोदाम को निकले थे। वही 14 वर्षीय किशोर सागर पुत्र दिनेश बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शि दाऊदयाल ने बताया कि वेदपाल गैस एजेंसी से सिलेंडर भरा कर अम्प्रपाली के समीप कट पर सडक पार कर रहे थे कि तभी मथुरा की ओर से तेज गति में आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी और टक्कर मारकर भागने के प्रयास में आगे जाकर कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। वही कार सवार मौके का फायदा उठा कर भाग जाने में सफल रहे। लगभग 1 घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार को सीधी करा कर मार्ग से हटवाया। इधर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम जमावड़ा लग गया। इस पूरे मामले में एक बार फिर कुछ लोगों ने अमानवीयता का परिचय दिया। जहां कुछ युवक सड़क पर पढ़े घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाए वीडियो बनाते नजर आए। गौरतलब है कि लगभग 1 माह पूर्व केडी मेडिकल कॉलेज के समीप हुए सड़क हादसे में भी 5 लोगों की मौत हुई थी । उस समय भी कुछ लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाए सड़क पर जख्मी हालत में पड़े लोगों का वीडियो बनाने में मशगूल दिखाई दिये। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद भी लोग सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय वीडियो बनाना ज्यादा मुफीद समझते हैं। इधर हाइवे पर हो रही दुर्घटनाओं से पुलिस ने भी कोई सबक नही लिया। घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं । हाईवे पर अक्सर पुलिस नजर आती है लेकिन दुर्घटना के वक्त न तो पुलिस जीप और न ही 100 डायल पीआरवी नजर आती है। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से म्रतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।













Related Items
दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था
चक्रवात 'यास' की लैंडफाल प्रक्रिया शुरू, 130 से 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा
MATHURA : यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, एक की मौत