देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया। आगरा से नोएडा जा रहे कार सवारों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल एम्बूलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा जहां भर्ती कर लिया गया, जबकि मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हादसा उस समय हुआ जब असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में कार सवार जबीर आलम 23 वर्ष पुत्र गफ्फार निवासी रत्नमाला थाना बगहा, जनपद पश्चिमी चंपारण की मौत हो गई। वहीं जावेद आलम, मोहम्मद वहाब, जावेद रहमान, मोहम्मद मेहराव और शकील निवासी घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 91 पर रविवार-सोमवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिका कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
बताया गया है कि कार में कुल छह लोग सवार थे। इन लोगों ने दिल्ली से गाड़ी किराए पर ली थी और अपने घर जा रहे थे। यह सभी लोग दिल्ली में मैकेनिक हैं और लॉकडाउन में काम बंद हो जाने से परेशान थे जिसके चलते अपने घर जा रहे थे।













Related Items
High inflation remains major concern, to moderate by next fiscal: RBI
Two explosions rock high security technical area of Jammu airport
HM Amit Shah holds high-level meeting to review preparedness to deal with flood situation in country