देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट कर पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाकर कोतवाली वृंदावन में तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोपियों पर जबरन शराब पिलाने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगला रामलाल के समीप ग्राम नारायणपुर निवासी हिरवुलाल पुत्र भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 जुलाई की रात 10 बजे तीन नामजद गाली गलौज करते हुए घर में घुस आये। और घर में घुसकर पति पत्नी के साथ मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं पीड़ित ने आरोप लगाया है कि नामजद ने उसकी पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। वही शोर सुन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग खड़े हुए। जान बचाकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने आरोपियों पर जबरन शराब पिलाने का भी आरोप लगया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट