BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ एवं मॉडल सिटी के रूप में विकसित करायें

मथुरा-वृन्दावन को स्वच्छ एवं मॉडल सिटी के रूप में विकसित करायेंमथुरा(सतपाल सिंह)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने ह््रदय योजना की सिटी मॉनीटरिंग एंड एडवायजरी कमेटी की बैठक में सिटी एंकर, ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस योजना के तहत सभी कार्यों की मॉनीटरिंग ब्रज विकास परिषद के सीईओ को जिम्मेदारी सौंपी है। 
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सिटी एंकर और ठेकेदार की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे ना तो काम कर पा रहे हैं और न दूसरों से काम करा पा रहे हैं। ह््रदय योजना में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि वे पूरे प्रोजेक्ट को देखेंगे और निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कोई भी समस्या आने पर उन्हें अवगत कराकर अपने स्तर से निदान करायेंगे। डीएम ने इस पर जोर देते हुए कहा कि तब तक कोई नया काम शुरू नहीं होगा, जब तक डीपीआर वाले सभी पुराने काम पूरे नहीं होते हैं।
डीएम ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन नगर निगम को स्वच्छ एवं मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर तक मथुरा-वृन्दावन को ओडीएफ कराना है और इसके लिए सभी का उत्तरदायित्व बनता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त समीर वर्मा को निर्देश दिये कि स्वच्छता व सफाई के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्र में हैंगिंग डस्टविन एवं भूमिगत डस्टविन लगायें। उन्होंने शहर के मुख्य स्थानों पर पेयजल हेतु एटीएम वॉटर लगवायें। सोलिडवेस्ट मैनेजमेंट के लिए वाहन एवं उपकरण की व्यवस्था 24 घण्टे उपलब्ध रहे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान पर सीसीटीवी एवं पीए सिस्टम के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें। उन्होंने एमवीडीए को निर्देश दिये कि महत्वपूर्ण स्थलों पर डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड लगायें, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु पढ़कर सीधे मन्दिर एवं मुख्य स्थान पर सुरक्षित पहुॅच जायें। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर सूचना पट्ट एवं संकेतक लगायें। डीएम ने कहा कि शहर का मानचित्र तैयार करना तथा प्रमुख दर्शनीय स्थलों से दूरी दर्शाने वाले बोर्ड पर चिपका दें। सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं की स्वच्छता के दृष्टिगत सैनेटरी नैपकिन, बेडिंग मशीन लगायें। उन्होंने होलीगेट, छत्ताबाजार, विश्रामघाट, बंगालीघाट सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों को सौन्दर्यीकरण मॉडल सिटी के रूप किया जाना सुनिश्चित करायें।
बैठक में महापौर डॉ0 मुकेश आर्यबन्धु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, वीसी/नगर आयुक्त समीर वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता नगर निगम पीके मित्तल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More