BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रिश्तेदारों ने ही किया बच्चे का अपहरण

एसएसपी बबलू कुमार मीडिया को जानकारी देते हुए लधुनिया के अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद 
 
पुलिस की सर्तकता से वापिस लौटा बच्चा
 
एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया 10 हजार का ईनाम, प्रशस्ति पत्र
 
मथुरा। थाना हाईवे प्रभारी उदयवीर मलिक ने पुलिस टीम के मुखविर की सूचना पर गरुण गोविन्द मन्दिर छटीकरा से सकुशल बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने प्रैसवार्ता के दौरान बताया चार अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। एसएसपी के अनुसार सुरेश ने अपनी 2 लडकी की शादी में कम खर्चे को लेकर बच्चा का अपहरण कराया। 
अपहरण बच्चा अपने माता पिता के साथ शादी शामिल होने आया था जो बच्चा सुरेश की खाश साली का लडका था सभी लोगों के सख्त कार्यवाही के तहत 4 आरोपियों को जेल भेजा जायेगा। 
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बुधवार की रात कृष्णा देवी पत्नी सुरेश चन्द निवासी पुष्प विहार फेस 2 एटीवी के पीछे थाना हाइवे मथुरा द्वारा अपनी बहन गायत्री पत्नी कुँवर चन्द निवासी लुधियाना पंजाब जो शादी मे सम्मलित होने आयी थी। जिसके पुत्र अमन उम्र करीब 3 वर्ष को घर के बाहर से खेलते समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 1072/18 धारा 363 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
जिस पर एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए चार टीमें लगाई। सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार मय टीम के साथ गरूण गोविन्द के पास सुनसान जगह पहुंचे जहां उसे अपहृत अमन पुत्र कुंवर चन्द को सकुशल बरामद कर लिया। इस अपहरण में प्रकाश में आए लोग सुरेश पुत्र रामस्वरूप शर्मा, महावीर पुत्र रामस्वरूप शर्मा, कान्हा उर्फ कृष्ण पुत्र टीम, गिर्राज प्रसाद पुत्र मोतीराम निवासी गणेशरा थाना हाइवे है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। एसएसपी ने बताया कि यह षंडयंत्र सुरेश उपरोक्त लोगों की पुत्रियों की लगुन धाना गांव में जाना था, शादी के खर्चे से बचने के लिए व बिना खर्च शादी करने के चक्कर में बच्चे का अपहरण किया गया था। फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More