BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोकुलम से नाराज होकर निकली किशोरी

वात्सल्य ग्राम के गोकुलम से नाराज होकर निकली किशोरी नाराज किशोरी  वापस गोकुलम जाने को नहीं हुई राजी, पुलिस ने भेजा बाल कल्याण समिति
 
वृंदावन(जहीर आलम)। मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम मैं बने गोकुलम में रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की दोपहर नाराज होकर बाहर निकल आई। सड़क पर लावारिस अवस्था में घूम रही किशोरी को सूचना मिलने पर 100 डायल की पीआरवी वैन कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने बच्ची के लगातार रोने पर उसे समाज सेविका लक्ष्मी गौतम के सुपुर्द कर दिया। रात को किशोरी से समाज सेविका ने वात्सल्य ग्राम से आने का कारण पूछा। लेकिन किशोरी ने कोई शन्तोष जनक जवाब नही दिया। शनिवार की सुबह किशोरी को लेकर डॉ लक्ष्मी गौतम पुनः कोतवाली पहुंची। जहां संस्था के पदाधिकारियों ने गुस्साई किशोरी को काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी ने वात्सल्य ग्राम स्थित गोकुलम में जाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर किशोरी को महिला आरक्षी के साथ बाल कल्याण समिति भेज दिया। बताते चलें कि मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम मैं गोकुलम वह स्थान है जहां अनाथ व असहाय बच्चियां को काफी हद तक सुलभ सुविधाएं देकर शिक्षित कर उनके जीवन को कामयाब बनाने का प्रयास किया जाता है। उन्ही में से एक किशोरी है जानवी जो कक्षा 6 की छात्रा है। जिसे सिर्फ इतना याद है कि  कई वर्ष पूर्व उसकी मां उसे यहाँ छोड़ गई थी। उसके बाद कभी उस मा ने इसे पलट कर नही देखा। सवाल उठता है  कि आखिर क्या वजह हुई जो शुक्रवार को  लगभग 12  वर्षीय किशोरी जानवी कंधे पर बैग लिए सारी सुख सुविधाओं से संपूर्ण गोकुलम से मुंह मोड़ कर बाहर चली आयी। आखिर क्या वजह है जिस कारण संस्था के पदाधिकारियों के बार बार समझाने के बाद भी किशोरी वापस गोकुलम जाने को तैयार नहीं हुई। कोतवाली पहुंचे वात्सल्य ग्राम के पदाधिकारियों  एंव समाज सेविका लक्ष्मी गौतम ने सांत्वना देकर मनाने का प्रयास किया।  लेकिन किशोरी  कुछ कहने के बजाय  सिर्फ और सिर्फ  रोए जा रही थी। आखिर क्या दर्द छुपा था   किशोरी के आंसुओं में जो वह अपनी जुबान से कह नही पा रही थी। वजह चाहे जो हो इतना तो पक्का है सिर्फ एक डांट से कोई भी इतना व्यथित और आक्रोशित नही हो सकता। इस  संबंध में जब समाज सेविका लक्ष्मी गौतम से बात की तो उन्होंने बताया कि गोकुल में एक मासी है जो उसे डांटती है। और कभी कबार मारपीट भी कर देती है। लेकिन ऐसा तो मां-बाप भी कभी-कभी अपने बच्चों के साथ कर देते हैं। इधर दूसरी हो संस्था के पदाधिकारी भी बिना कुछ कहे ही वापस चले गए। किशोरी के नाराज होकर आने का कोई ठोस कारण पता नही चल सका। किशोरी के वापस वात्सल्य ग्राम न जाने पर उसे पुलिस ने  बाल कल्याण समिति के लिए रवाना कर दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More