BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ग्राम सचिवालय चुराहंसी का विधायक ने किया लोकार्पण

मथुरा। ग्राम पंचायत चुराहनसी में एक आधुनिक ग्राम सचिवालय का नव निर्माण कराया गया है। इस ग्राम सचिवालय में इंटरनेट, टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, सोलर पैनल, फर्नीचर, सोफा, बेड आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह सचिवालय प्रथम दृष्टया किसी आधुनिक ऑफिस से कमतर नहीं है। सभागार कक्ष में लगी हुई टीवी से ग्राम वासियों को देश दुनिया की खबरों को जानने, सरकारी योजना की जानकारी लेने में मदद मिलेगी। सचिवालय का लोकार्पण करते हुए विधायक श्री राजेश चैधरी ने कहा कि ,एक अच्छी सोच ही सतत एवं समग्र विकास की आधारशिला बन सकती है ग्राम सचिवालय उसी का प्रतीक है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं विभागीय अधिकारियों ने ग्राम प्रधान बनवारी सिंह को सचिव अंशु रांची के द्वारा आधुनिक तरीके से किए गए सचिवालय के निर्माण की भूरी भूरी प्रशंसा की। ब्लाक प्रमुख सुमन चौधरी ने ग्राम वासियों से सचिवालय का प्रयोग कर समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित विकासखंड राया के समस्त ग्राम प्रधान और सचिव से विद्यालय में कायाकल्प, स्मार्ट क्लास बनाने ,क्लास रूम में  फर्नीचर लगवाने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि अगले तीन माह तक विद्यालय कायाकल्प पंचायती राज की प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल, एडीओ पंचायत नवेशकुमार, सचिव अंशु राठी, ईश्वर अवतार, राकेश, धर्मेंद्र, सुकेश, नीरज, पूजा, ग्राम प्रधान बनवारी सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More