BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को बेहतरीन कार्य करने को किया प्रोत्साहित

मथुरा। विकासखंड गोवर्धन के सभागार में प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कारिंदा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया । करिंदा सिंह ने समस्त प्रधानों को सम्बोधित किया कि विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में साफ - सफाई की समुचित व्यवस्था करते हुये एन्टीलार्वा एवं सैनीटाइजर का छिड़काव कराया जाये । समस्त ग्राम प्रधानों को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में अगले पांच वर्षों में अधिक से अधिक सामाजिक हित में कार्य कराते हुए।

कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने का अनुग्रह किया गया। विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में समस्त विभागों की योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित कर अच्छी कार्य योजना बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विधायक द्वारा समस्त प्रधानों को पुस्तक एवं किट का वितरण किया गया । ब्लॉक प्रमुख  द्वारा ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायत के मध्य आपसी सामंजस्य स्थापित कर विकास कार्य को गति प्रदान करने हेतु समस्त प्रधानों का आव्हान किया गया ।

उक्त के उपरान्त जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा  किरण चौधरी द्वारा जनपद में पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये समस्त प्रधानों को तत्काल हैण्डपम्प एवं टीटीएसपी संचालित कराते हुये पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही समस्त सामुदायिक भवन , पंचायत भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगवाने हेतु प्रधानगणों को प्रेरित किया ।

प्रधानों को सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। विधायक द्वारा यह भी बताया गया की प्रधान द्वारा किए गए कार्य ग्राम पंचायत के लिए पारदर्शी बने तथा ऐसे कार्य करें जिससे आम आदमी के जीवन में बदलाव आए।प्रधान का कर्तव्य होना चाहिए कि जन समस्या सुनकर तत्काल उसका समाधान उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम में मौजूद ब्लाक प्रमुख ने भी प्रधानों को अपने ग्रामीण विकास की कार्य योजना में समग्र एवं सतत विकास हेतु प्रेरित किया।जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने सभी सरकारी विभागों में चल रही योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की की बात की तथा गांव में टीम बनाकर आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, बीमा योजना, शिक्षा संबंधी योजनाएं, चिकित्सा आदि का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत लतेश शर्मा, सचिव, खंड प्रेरक आदि उपस्थित रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More