BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बुलेट ट्रेन: जानें कहां तक पहुंचा अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य

भारत में बुलेट ट्रेन का परिचालन केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। आपको बता दें कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कार्य बहुत तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कि जिसमें उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1630202053560762369?s=20

अहमदाबाद से मुंबई का सफर होगा आसान

आपको बता दें कि अहमदाबाद से मुंबई की दूरी 523 किमी. है, जहां पहुंचने में 9 से 10 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई का सफर आसान हो जायेगा और महज 2 घंटे 7 मिनट में आप अहमदाबाद से मुंबई पहुंच सकेंगे। दरअसल अहमदाबाद से मुंबई तक एक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिस पर यह बुलेट ट्रेन दौड़ेगी।

जून 2026 तक बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू 

केंद्र सरकार की योजना है कि जून 2026 तक बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा और अगस्त 2027 से बुलेट ट्रेन भारत में दौड़ने लगेगी। आपको बता दें कि हमदाबाद से मुंबई तक एक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किमी. है। 

कुल 12 स्टेशन

अहमदाबाद से मुंबई के सफर में कुल 12 स्टेशन होंगे, जिसमें से 8 स्टेशन गुजरात में और चार स्टेशन महाराष्ट्र में होंगे। आपको बता दें कि 348 किमी हिस्सा गुजरात में और 156 किमी महाराष्ट्र में है। इसके अलावा बाकी चार किलो मीटर का हिस्सा दादरा नगर हवेली में पड़ता है। 

जानिए क्या है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ?

आपको बता दें कि सितंबर 2017 में देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हुआ था। पीएम मोदी और पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे ने संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHSRCL) की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More