BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा

नोएडा । नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस और सीआरटी टीम ने गांजे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 108 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए आंकी गई है। यह शातिर गैंग इनवर्टर की खाली बॉडी में गांजे की इस खेप को छुपाकर ट्रेन से ओडिशा से लेकर आता था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना फेज-2 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान बड़ा पार्क निम्मी विहार के सामने, सेक्टर-88, गौतमबुद्धनगर से गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही चार आरोपियों अब्दुल्ला, सोवान, शाबान हसन और समीर हसन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गैंग ओडिशा के रहने वाले एक व्यक्ति से रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर गांजा लाता था, जिससे किसी को शक न हो। इसके बाद गांजे को एनसीआर में घूम-घूमकर नशे के आदी लोगों को बेचते थे।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपी रेलमार्ग और बस के माध्यम से गांजा इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर लाते थे। इसके बाद एनसीआर में बिक्री करके पैसे कमाते थे। गैंग गांजा ओडिशा राज्य के रहने वाले आयुष नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाते थे। सभी आरोपी जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। गैंग अधिकतर पकड़े जाने के डर से आपस में संपर्क के लिए व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नशे के काले कारोबार में जुटे अन्य लोगों का पता लगा रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More