BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चाल साल में सांसद पूरी तरह विफल, विकास तक नहीं करा पाई गोद लिये रावल गांव का

चाल साल में सांसद पूरी तरह विफल, विकास तक नहीं करा पाई गोद लिये रावल गांव का मथुरा(ब्यूरो)। बुधवार को एक बैठक शहर कार्यालय पर हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने पूरे देश में अपनी जनविरोधी नीतियों से हिंसा व अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। जनपद मथुरा की सिने अभिनेत्री सांसद श्रीमती हेमामालिनी जनता के लिए सासंद बतौर अपने चार साल के कार्यकाल में असफल सिद्ध हुई हैं। ना तो इन्होंने मथुरा में कोई विकास कार्य कराये हैं ना ही इनके पास जनता से मिलने के लिए समय हैं।
मथुरा को नगर निगम बनवाये जाने के प्रयासों के दौरान भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने बीच में ही गलत मानसिकता से आते हुए मथुरा नगर निगम में षडय़ंत्र करके वृंदावन को नगर निगम का हिस्सा बनवाकर वृंदावन के अस्तित्व को खत्म करके का पाप किया है, इसमें सांसद हेमामालिनीजी की भी संलिप्ता थी। किसानो को इनसे कृषक परियोजनाओं और देहात कनेक्टीविटी के लिए बड़े रोड बनवाये जाने की उम्मीदे थी, पर हालात ये है कि आम जनता, गरीब मजलूमों की सांसद सुनने को तैयार ही नही है उनका दंभी व्यवहार से आम जनता उपेक्षित महसूस कर रही है, क्योंकि उनको आम जनता मजदूरों से बदबू आती है। हिंदू धार्मिक पूजा पाठ का मखौल उड़ाते हुऐ हाल ही में चप्पल पहनकर पूजा करते हुए उनकी वायरल फोटो बताती है कि उनकी मानसिकता क्या है। 
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि हेमामालिनी मथुरा में रहेंगी तो उनका फिल्मी ग्लैमर कम हो जाएगा। इसलिए वे खास मौकों पर माला पहनने आती हैं और तत्काल चली जाती हैं। उनका जनसरोकारों से कोई मतलब नही है। वह तो सांसद बतौर गोद लिये रावल आदि गांवो तक का विकास नही करा पायी हैं। सासंद हेमामालिनीजी ने जो भी थोड़ा कार्य किये हैं वह ऊंट के मुंह में जीरा समान है। हेमामालिनीजी ने मथुरा से लखनऊ इंटरसिटी चैयरकार रेलगाड़ी चलाये जाने का वादा किया था वह भी उनका हवा हवाई निकला। मथुरा जिले की जनता बाहरी सांसद जनप्रतिनिधि से ऊब चुकी है। जनता अपने बीच मे हर वक्त रहने वाला जनप्रतिनिधि चाहती है। 
इस दौरान पीसीसी सदस्य विनेश सनवाल बाल्मीकि, विनोद शर्मा, महेन्द्र प्रताप गौतम, पं.संजय शर्मा पिपरोनिया, डा. देवदर यादव, दिनेश मौर्या, एड वीरेश चतुर्वेदी, तपेश गौतम, कीर्ती कौशिक, कमलेश चौधरी, ठा. रोहतान सिंह, पूजा शर्मा, पं सुनील उपाध्याय, राजकुमार तिवारी, श्याम चौधरी, कृष्णमोहन शर्मा, आर.के मसीह, देवेंद्र भटनागर, कौशल तोमर, रामलाल वार्ष्णेय, प्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, प्रखर चतुर्वेदी, राधाकांत मिश्रा, निशांत खान, राजू फारुखी, पन्ना लाल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More