BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृंदावन पुलिस पर नहीं थम रहा आरोपों का दौर

दुष्कर्म पीड़िता के पिता से पुलिस ने मांगे 1 हजार रु
वृंदावन(जहीर आलम)। वृंदावन पुलिस इन दिनों खासी चर्चा में है। बीते दिनों पूर्व जानलेवा हमले के आरोपी से लैपटॉप मांगने के वायरल ऑडियो को लेकर  मामला अभी थमा भी नहीं था। कि आज वृन्दावन पुलिस पर पैसे मांगने का एक और आरोप मढ़ गया । यह आरोप लगाया है दो दिन पूर्व पानी घाट क्षेत्र में हुए रेप पीड़िता के पिता ने। हम बताते चलेंकि बीते दिनों पूर्व 17 जुलाई को पानी घाट क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ पड़ौस के ही अधेड़ ने दुष्कर्म किया था । यह घटना एक पिता पर किसी बज्र प्रहार से कम ना थी। तब से ही पुत्री के साथ थाने से कभी चिकित्सीय परीक्षण के लिए तो कभी न्यायालय के चक्कर लगाकर परेशान हुए पीड़िता के पिता से वृंदावन पुलिस ने 1 हजार रु की मांग कर उसकी मुसीबत में और इजाफा कर दिया। पीड़ित 1 हजार रु के इंतजाम के लिए इधर उधर भटकता रहा। आखिरकार पैसों का इंतजाम न होने पर उसने अपना दर्द मीडिया के सामने बयां किया। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने एक हजार रु की मांग मीडिया कर्मी को देने के लिये की है। नाम पूछने पर पीड़ित पुलिसकर्मियों का नाम ना बता सका। गौरतलब है कि सूबे की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के दावे भर्ती है। वही घटना होने पर पीड़ित को तत्काल कार्यवाही कर न्याय दिलाने के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश भी देती रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का दुष्कर्म पीड़िता के पिता से पैसे मांगना सरकार के दावों की हकीकत को बयान करने के लिए काफी है। इतना ही इस घटना ने पुलिस की लचर कार्य प्रणाली  को भी उजागर किया है। अब देखना होगा कि क्या आलाधिकारी पुलिस पर लगे आरोप की जांच करा कर खाकी पर लगे दाग को दूर करने का प्रयाश कर पाते हैं या नही।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More