देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई । क्रूरतापूर्ण दुष्कर्म मामले में यहां 30 वर्षीय पीड़िता की हालत शनिवार को भी गंभीर बनी हुई है। पीड़िता यहां के एक नागरिक अस्पताल में बेहोश है। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है।
पुलिस के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर डंडे से पीटा गया और आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने वहां से जाने से पहले शव को सुनसान सड़क पर फेंक दिया।
घटना उत्तर-पश्चिम मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई और पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उसे खून से लथपथ बरामद किया।
साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने कहा कि स्थानीय निवासी मोहन चव्हाण (45) के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को नृशंस अपराध के घंटों बाद गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने गंभीर हालत में पीड़िता को तुरंत घाटकोपर के बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, और देशमुख ने कहा, "वह उपचाराधीन है।"
पुलिस दल महिला के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपना बयान दर्ज कर सके जिससे पूरे प्रकरण पर और स्पष्टता सामने आ सके। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और संभावित गवाहों से पूछताछ जारी है।
इस घटना की महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे, शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे, कई महिला कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कड़ी निंदा की, जिनमें से कई ने शक्ति अधिनियम को तत्काल पारित करने की मांग की, जिसमें दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रस्ताव है।
शुक्रवार से शुरू हुए राज्य के सबसे बड़े गणेशोत्सव की पूर्व संध्या पर लोगों को झकझोरने वाले अपराध में अन्य लोगों की संलिप्तता और जांच की निगरानी शीर्ष पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई