देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। छटीकरा वृन्दावन मार्ग स्थित ओमेक्स सिटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब पत्नी ने अपने पति को गैर महिला के साथ दबोच लिया। पत्नी का पति और उसकी प्रेमिका को रंगरेलिया मनाते देख ऐसा पारा चढ़ा की चप्पलो से उतार दिया दोनो के सिर पर चढ़ा इश्क का भूत। पत्नी ने आशिक मिजाज पति की और प्रेमिका की जमकर मजमात कर डाली। जिसके बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति को कोतवाली वृंदावन लेकर पहुंची। जहां उसका पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार पूरा मामला वृन्दावन स्थित ओमेक्स सिटी का है जंहा रिफायनरी के एच आर मैनेजर ओ पी यादव अपने फ्लैट नंबर 104 में अकेले रहते हैं। जो मथुरा के विरजापुर में भी रहते हैं। उनका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वही उनके बच्चे और नाती भी बताये गए है। शुक्रवार की रात वह अपनी परिचित महिला के साथ थे। और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोमांस में मशगूल थे। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौके पर पत्नी और मां पहुंच गई। फिर क्या था। लगभग एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। फिर क्या पत्नी ने कुछ नहीं देखा जो हाथ पड़ा उसी से पति और प्रेमिका पर हमला शरू कर दिया। पत्नी कभी थप्पड़ो से अपने पति पर प्यार जताती तो कभी घर में रखे बर्तन से हमला करती। गौरतलब है पति पत्नी के बीच न्यायालय में कयी केस चल रहे है। फिलहाल मामला कोर्ट में ही विचाराधीन है। कोई फैसला नही हुआ है। पति पत्नी और वो के बीच हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे में देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आशिक मिजाज को देर रात थाने लेकर पहुंची जहां शनिवार की सुबह पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया। इस सम्बंध में ओ.पी यादव का कहना है कि यह महिला उनके एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जो मुझसे सिर्फ मिलने आयी थी। वही ओ.पी यादव की मां और पत्नी ने उन्ही पर कई संगीन आरोप लगाकर दोषी करार दिया।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट