BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रेम मंदिर के सामने से ई रिक्शा चोरी

प्रेम मंदिर के सामने से ई रिक्शा चोरीवृन्दावन(जहीर आलम)।  प्रेम मंदिर के सामने सवारी उतारकर लघुशंका को गए चालक का अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा पार कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना वृंदावन में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
नगर के गौरा नगर कॉलोनी निवासी कुंदन लाल पुत्र डालचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 22 जुलाई को रात 9:30 बजे वह सवारी छोड़ने के लिए प्रेम मंदिर की तरफ गये थे। कुंदन का आरोप है सवारी छोड़कर  वह सड़क किनारे ई रिक्शा को खड़ा कर लघुशंका के लिए गए थे। वापस आकर देखा  तो ई रिक्शा गायब था। ई रिक्सा गायब देखर कुंदन के होश उड़ गये। काफी खोजबीन करने के बाद भी ई रिक्शा का कोई पता नहीं चला। परेशान होकर मंगलवार को पीड़ित थाना वृंदावन पहुंचा और अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More