देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोवर्धन(पवन शर्मा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं के स्वागत के सत्कार के लिए तरह-तरह के व्यंजन भंडारों में स्वयंसेवी संस्थाएं वितरण कर रही हैं। जैसे-जैसे मुड़िया पूर्णिमा मेला में भीड़ बढ़ रही है। वैसे-वैसे सेवा करने वाले श्रद्धालु भी सेवा सत्कार करने में जुटे हैं। परिक्रमा के कम-कम दूरी पर भंडारे व प्रसादी वितरण के कार्यक्रम चल रहे हैं। पानी के लिए प्याऊ तो कतार बद्ध श्रंखला में लगी हैं। भक्तों के लिए भंडारे में पूंड़ी, कचैड़ी, सब्जी, पैंठा, हलवा, चाय, कोल्ड डिंªक, आईसक्रीम, फल, आम-केला आदि मनुहार के साथ वितरित किये जा रहे हैं। सेवा करने वाले श्रद्धालु सेवा सत्कार पुण्य कमाने में जुटे हैं। परिक्रमा मार्ग ओम प्रेम देवी परमार्थ धाम में लगातार पंाच दिन से प्याऊ जल सेवा व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बंबई, दिल्ली, अलवर, बरेली आदि शहरों से आकर भक्त पालियों में बंटकर प्रसाद वितरित कर रहे हैं। भक्त गोविंद प्रसाद जौहरी, मुकेश चंद अग्रवाल, बंाकेलाल अग्रवाल, विपिन कुमार गुप्ता, सतीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि ने भंडारे में सहयोग किया। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से भक्त आकर भंडारा सेवा कर रहे हैं। सेवा करने वाले सेवाभावी भक्त गिरिराज सेवा समिति इंदौर, गिर्राज सेवा मंडल कठूमर, गोवर्धन नाथ सेवा समिति हिंडौन सिटी के नाम से शिविर लगाये हुए हैं।













Related Items
सब्जी के रूप में ही फायदेमंद नहीं है बथुआ, औषधी के रूप में है ज्यादा महत्व
यूपी में वाराणसी और अमरोहा बनेगा सब्जी-फल निर्यात का हब
केरल के दिव्यांग छात्रों की अनोखी पहल, सब्जी के पौधे उगाकर कर रहे यह बड़ा काम