देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोवर्धन(पवन शर्मा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला से पहले हुई झमाझम बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। परिक्रमा मार्ग हो या पार्किंग स्थल सभी पानी से भर गये हैं। मेला को सकुशल संपन्न कराने की चुनौती प्रशासन की होगी। मुड़िया पूर्णिमा मेला के ठीक पहले मानसून की मेहरबानी मेला क्षेत्र में आफत बनकर खड़ी हो गई। बरसात जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के दावे खोखले निकले।
मेला क्षेत्र के साथ-साथ परिक्रमा मार्ग में जलभराव की स्थिति हो गई। परिक्रमा मार्ग में कई-कई फुट पानी भर गया। मुड़िया पूर्णिमा मेला विधिवत सोमवार आज से शुरू हो जाएगा। प्रशासन के लिए शनिवार व रविवार का दिन भीड़ आने के चलते तैयारियों को परखने का था। लेकिन उन तैयारियों पर पानी फिरता नजर आया।
परिक्रमा में पानी को निकालने के लिए कोई स्थाई और न कोई अस्थाई इंतजाम किये गये। शनिवार रात्रि से ही परिक्रमा के लिए उमड़े परिक्रमार्थियों ने रविवार तक लवालव भरे पानी के बीच परिक्रमा लगाई। लेकिन अव्यवस्थाओं का आलम परिक्रमार्थियों की आस्था को नहीं डिगा सका। परिक्रमा मार्ग के केला देवी मंदिर के पास राधाकुंड, आन्यौर परिक्रमा मार्ग संकर्षण कुंड, गिरवर निकुंज के सामने, बड़ा बाजार लक्ष्मी मंदिर के सामने, कला भवन, नगर पंचायत कार्यालय के सामने जलभराव हो गया। मेला की बैठक में बारिश की आशंका को देखते हुए जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिये गये।
जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए परिक्रमा मार्ग आबादी रहित क्षेत्र में जलनिगम की जिम्मेदारी थी जबकि आबादी वाले क्षेत्र में नगर पंचायत गोवर्धन व राधाकुंड, देहात में ग्राम पंचायत जतीपुरा, आन्यौर व राधाकुंड देहात की बनती है।
परिक्रमा मार्ग में जल निगम ने जगह-जगह जलनिकासी के लिए नाले बनाये हैं। इन नालों को जल निकासी के उन पाइंटों से नहीं जोड़ा गया है जहां से पानी निकलना है। राधाकुंड परिक्रमा में बंबा के निकट देवी मंदिर से कुछ दूरी पर ही पानी निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। कम बरसात में ही पानी भर जाता है। ज्यादा बरसात होने पर पानी कच्चे परिक्रमा मार्ग तक पहुंच जाता है।
यहां कच्चा परिक्रमा मार्ग भी पानी के कारण खराब हो गया है। परिक्रमा मार्ग के ज्यादातर हिस्सा ताल तलैया हो गये। मेला के पांच से सात दिन अगर बरसात की स्थिति रही तो मुश्किल हो जाएगा।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी