देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(अनिल कुमार)। कस्बा में वेटरंस ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विवेकानन्द विद्या मन्दिर में क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा कारगिल विजय दिवस पराक्रम परेड की रैली निकाली गई। इस अवसर पर शदीदों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।
कस्बा के विवेकानन्द विद्या मन्दिर में वेटरंस ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कारगिल विजय दिवस पर पराक्रम परेड़ के दौरान रैली निकाली गई। रैली कुम्हेर अड्डा, मुस्लिम मण्डी, लुहार बाजार, मुख्य बाजार, सिंडीकेट बैंक चैराहा, रामलीला मैदान, अग्रसेन मार्ग, सहजुआ थोक, पुन्ना थोक, जाटव बस्ती आदि से होकर गुजरी। जिसमें क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष चैधरी भरतसिंह ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने कहा कि कारगिल यु़द्ध में हुए शहीदों की शहादत शत्-शत् नमन करना चाहिए। और आज उन्ही की बजह से हम चैन की सांस ले रहे है। इस मौके पर गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश भगत, नगर पंचायत चेयरमैन चैधरी भरतसिंह ,भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष खेमचंद शर्मा, बैटरी ऑफ इंडिया अध्यक्ष सूबेदार, कार्यक्रम संयोजक तहसील अध्यक्ष कैप्टन नेत्रपालसिंह, सत्यवीर सिंह, बच्चू सिंह, समुंद्र सिंह, महावीर सिंह, नाहरसिंह, अंगदसिंह, शिवराम सिंह, निहालसिंह, खजानसिंह, भंवरसिंह, भगवानसिंह, टीकम सिंह, राजबीरसिंह, भागीरथसिंह व सैनिकों बच्चों उपस्थित रहे।













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई