देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंत्रालय पहले ही सभी राज्यों को नए दिशानिर्देशों के बारे में सूचित कर चुका है। नए दिशानिर्देशों के तहत विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) द्वारा मंजूरी नहीं मिल जाने तक भी मंत्रियों और अधिकारियों को भी प्रधानमंत्री के करीब आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जून की शुरुआत में हुई एक बैठक के दौरान यह फैसला किया था कि मोदी की सुरक्षा को बढ़ाए जाने की जरूरत है। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन शामिल हुए थे। नक्सलियों द्वारा मोदी की हत्या की कथित साजिश रचने के चलते यह फैसला लिया गया।
महाराष्ट्र पुलिस ने सात जून को पुणे में एक अदालत को सूचित किया था कि उन्होंने छह जून को दिल्ली के निवासी रोना विल्सन के घर से एक ‘पत्र’ जब्त किया था जिसमें मोदी को रोड शो के दौरान निशाना बनाए जाने का जिक्र था। रोना विल्सन छह जून को गिरफ्तार हुए उन लोगों में से एक है, जिन पर नक्सलियों के साथ संबंध रखने के आरोप हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'