देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के गैंग का एक शातिर अपराधी हाइवे पुलिस एवं सर्विलांस प्रभारी ने आज सुबह अलवरपुल के पास से चैकिंग के दौरान दबोच लिया। जिसके पास से दो चोरी की कारें बरामद हुई। ये बदमाश गाड़ियों को चुराकर दूसरे प्रांतों में बेचकर मोटा धन अर्जित करते है। इस गैंग के दो साथी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर आज सुबह हाइवे थाना प्रभारी एवं सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार अलवर पुल के पास चैकिंग शुरू कर दी। छाता की ओर से सफेद रंग की अर्टिंका जिस पर नं. प्लेट नहीं थी, उसको रोका तथा उससे कड़ी पूछताछ की तो वह भागने लगा पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपनी शिनाख्त खजान पुत्र खुक्की निवासी तरौली सुनाली छाता बताया। पकड़े गए अपराधी के अनुसार 24 मई को अपने साथियों के साथ अहार रेस्टोरेंट नवादा कट से आगे से कार चोरी की थी तथा एक स्विफ्ट वीडीआई 15 जून को बिर्जापुर सर्विस रोड से चोरी की थी। इस बदमाश का एक साथी रूपेश पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि भगत सिंह व प्रदीप अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
बिजली के तार चोरी के आरोप में इंजीनियर सहित पांच गिरफ्तार