BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा सरकार में मौलिक अधिकारों का हननः प्रदीप माथुर

गांधी प्रतिमा के समक्ष ज्ञापन दिखाते पूर्व विधान मंडल दल नेता प्रदीप माथुर, सोहन सिंह सिसोदिया, आबिद हुसैन, विनेश सनवाल बाल्मीकि एवं अन्य कांग्रेसी। मथुरा(सतपाल सिंह)। शनिवार को जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक संयुक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम विकास बाजार स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष किया, जिसमें गांधीजी की प्रतिमा पर  जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने पुष्प माला पहनाकर कर नमन करते हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो व प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, मौलिक अधिकारो का हनन और महिलाओ पर बढ़ते अपराधो के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।  राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मथुरा के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी श्याम अवध चौहान को दिया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधान मंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। अपराधी खुलकर अपराध कर रहे हैं। आपराधिक घटनाओ की बाढ़ सी आ गयी है। योगी सरकार प्रदेश की व्यवस्था संभालने मे असफल सिद्ध हुई है। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी फिरका परस्त नीतियों से प्रदेश में जंगलराज बना दिया है। आये दिन महिलाओं की हत्या हो रही है, बलात्कार की घटनाओं की बाढ सी आ गयी है। आम जनता त्राही-त्राही कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार द्वारा अपनी गलत नीतियों और तानाशाही सोच से आम जनता की आवाज को दबाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। इस को कतई बरदाश्त नही किया जायेगा। पीसीसी सदस्य विनेश सनवाल बाल्मीकि ने कहा की कांग्रेस जन गांव-गांव, मौहल्ले मौहल्ले जाकर आम जनता को कांग्रेस की उपलब्धियों और योगी सरकार की तानाशाही जनविरोधी नीतियो को उजागर किया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More