BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर, एक की मौत तीन घायल

क्षतिग्रस्त कार मथुरा(सतपाल सिंह)। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 132 पर आज सुबह नोएडा से आगरा जा रही कार में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। 

शनिवार सुबह नोएडा से आगरा जा रही कार में पीछे से आ रही कार ने थाना बलदेव क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 132 पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अंकुर बख्शी की मौत हो गई जबकि टाटा एस्कॉर्ट कार में सवार महिला शिल्पी खुराना गंभीर रूप से घायल हो गई तथा दूसरी कार में सवार गंगाराम और मनोज निवासी मथुरा भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है तथा दोनों क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटवाकर मार्ग को सुचारू करवाया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More