BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कोयंबटूर में बीजेपी दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला

पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कोयंबटूर में बीजेपी दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमलाकोयंबटूर। त्रिपुरा में रूसी समाजवादी क्रांति के अगुवा ब्लादिमीर लेनिन की 11.5 फीट ऊंची फाइबर की मूर्ति को ढहाए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि तमिलनाडु में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में देर रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी पेरियार की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना के बाद तमिलनाडु में कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है। इधर, इस घटना के बाद कोयंबटूर में कुछ अज्ञात लोगों ने बीजेपी दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका है। 

 

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक यह घटना कोयंबटूर के चिथापुडुर में आज सुबह लगभग 4 बजे की है। जिस वक्त बीजेपी ऑफिस पर यह पेट्रोल बम फेंका गया उस वक्त वहां कोई भी कार्यकर्ता या अन्य लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए किसी भी नुकसान की जानकारी खबर लिखे जानें तक नहीं हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शख्स पीछे से आते हैं और कार्यालय पर बम फेंकते हैं, तभी कार्यालय के अंदर से एक शख्स बाहर निकलता और जब तक वह कुछ समझ पाता है बम फेंकने वाले शख्स फरार हो जाते हैं। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 

पेरियार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

आपको बता दें कि तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी पेरियार की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना को नशे में रहे दो व्यक्तियों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। 

 

पेरियार की मूर्ति तोडऩे की घटना ऐसे वक्त में हुई है जब बीजेपी के एक नेता के फेसबुक पोस्ट के कारण विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नेता एच राजा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद अगला नंबर पेरियार की मूर्ति हो सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More