BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार में स्थापित हो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास, और रघुवंश की प्रतिमा : तेजस्वी यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद अब जल्द ही पटना लौटने वाले हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी तबियत में लगातार सुधार हो रहा है। 15 से 20 दिन में वे पटना लौट सकते हैं। इस बीच, तेजस्वी ने राज्य सरकार से स्वर्गीय रामविलास पासवान और स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। तेजस्वी गुरुवार को गोपालगंज जाने के क्रम में यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा लालू प्रसाद जी की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है और तबियत में ऐसे ही सुधार जारी रहा तो वे 15 से 20 दिनों में पटना लौट सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि स्वस्थ्य कारणों से लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान की वार्षिक श्राद्ध (बरखी) मनने वाला है। उन्होंने कहा कि लोजपा सांसद चिराग पासवान और कद्दावर नेता सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश उनसे मिलने यहां आए थे।


उन्होंने कहा, ऐसे में सरकार से मांग है कि इन दोनों नेताओं की प्रतिमा बिहार में स्थापित की जाए।


इसके साथ ही तेजस्वी ने सरकार से मांग की है कि इन दोनों नेताओं की जयंती या पुण्यतिथि पर बिहार सरकार की तरफ से राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाए।


यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के अंतिम पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से कई मांग रखी थी। तेजस्वी ने कहा कि उनके निधन के एक साल होने वाले हैं लेकिन उनके पत्र में लिखे एक भी मांग की पूर्ति नहीं हो सकी है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More