BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जिला जेल में हुआ गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण

मथुरा। जिला कारागार मथुरा में गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर ध्वजा रोहण किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समति लखनऊ द्वारा जिला कारागार मथुरा में राष्ट्रपिता महात्मागॉधी की प्रतिमा की स्थापना करायी गयी जिसका आज समिति के चेयरमेन डा. उमेश शर्मा एवं जेल अधीक्षक बृजेश कुमार  द्वारा अनावरण किया गया। 15 अगस्त को जिला कारागार मथुरा के मंच से अधीक्षक महोदय द्वारा सम्पूर्ण कारागार में स्वच्छता प्रतियोगिता का आवाहन करते हुए स्वच्छता दिवस (गाँधी जयंती) के अवसर पर निरीक्षण, परीक्षण एवं पुरूस्कार वितरण का आयोजन कराये जानें हेतु कहा गया था।

कारागार में बैरकों के मध्य हुयी स्वछता प्रतियोगिता के निरीक्षण, परीक्षण हेतु गांधी जयन्ती के अवसर पर कारागार पर पधारे उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समति लखनऊ के चेयरमैन डा0 उमेश शर्मा, वाईस चेयरमैन श्री वीरेन्द्र शर्मा, जोन सचिव श्री कपिल देव शर्मा, मण्डल सचिव श्री अचल तिवारी व समिति के अन्य पदाधिकारी फूलचन्द वार्ष्णेय,सन्दीप लोहोटी, मनोज खण्डेलवाल, अखिलेश गौड़ एवं श्रीमती भावना लाहोटी, श्रीमती रमा माहेश्वरीव श्रीमती तृप्ता शर्मा तथा जेलर श्री महा प्रकाश सिंह, उपजेलर श्री अनूप कुमार आदि को संयुक्त रूप से नामित किया गया। नामित सदस्यों द्वारा कारागार का भ्रमण किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये अंको के आधार पर बैरक नम्बर सात को प्रथम पुरदस्कार एवं बैरक नम्बर 15 को द्वितीय पुरूस्कार तथा बैरक नम्बर तीन से छह को त्रितीय पुरूस्कार हेतु चुना गया। कारागार की स्वच्छता में बंदी सोनू एवं उसकी टीम तथा बंदी हर्ष, महेश वशिष्ट, संजय आदि का विशेष योगदान रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More