BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की केसरिया यात्रा दिल्ली से चलकर ग्वालियर पहुँचने के रास्ते में मुख्य स्वागत एन.एच.2 पर हाइवे प्लाजा मण्डी चौराहा मथुरा पर ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व मैं सेकडों क्षत्रिय बंधुओ ने यात्रा में शामिल सेकडों गाडिय़ों मैं सवार हजारों क्षत्रिय बंधुओ का स्वागत किया। यात्रा आने पर फूल-मालाओं नगाड़ो व जलपान कराकर स्वागत किया। यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शिवराम सिंह गौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सौरव सिंह के नेतृत्व में जातिगत आरक्षण मुक्त भारत आंदोलन के तहत क्षत्रिय भाइयों को जोडऩे के लिए यात्रा निकाली, जिसका समापन आज शाम 5 बजे ग्वालियर के जीआईसी मैदान पर सभा द्वारा समापन होगा। ब्रजमंडल के अध्यक्ष  ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि इस जातिगत आरक्षण मुक्त भारत के आंदोलन की लड़ाई की धुरी मथुरा ही रहेगी और इस आरक्षण रूपी दानव का अंत करने के लिए पूरे देश के क्षत्रिय भाई एक होंगे और जातिगत आरक्षण का अंत करेंगे। सिकरवार ने कहा की हर क्षत्रिय भाई को आगे की लड़ाई के लिए साम, दाम, दंड, भेद के द्वारा तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राजन सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह, ठाकुर विजय सिंह राजपूत, दिवाकर सिंह उपाध्यक्ष, ठाकुर अंग्रेज सिंह, ठाकुर विष्णु सिंह, रवि ठाकुर, नेमसिंह, राहुल ठाकुर, महेश तरकर, अनूप सिंह, जगदीश सिंह गौर, ठाकुर नवल सिंह, ठाकुर बिजेंद्र सिंह,  ठाकुर ओमवीर सिंह, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा(ब्यूरो)। दो दिन पूर्व शमिला से मांट पुलिस के पास सेना के आए फोन ने एक परिवार को खुशी प्रदान की है। जिसमें दो साल आठ माह पूर्व वृंदावन के केसीघाट से लापता हुआ वृद्ध हिमाचल प्रदेश के शिमला में मिलने की सूचना मिली। परिवार के लोग उन्हें लेने के लिए निकल गए है।  विदित रहे कि 23 नवंबर 2015 को गांव दरबै निवासी रामवीर सिंह (50) पुत्र रेशम सिंह अपनी ताई के दाह संस्कार में गए थे। था। यहीं से वह लापता हो गए। उनके भाई रणवीर सिंह ने मांट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो-चार दिन इधर-उधर खोज की और चुप बैठ गई। दो दिन पूर्व शिमला से मांट पुलिस के पास फोन आया कि एक वृद्ध अपना नाम रामवीर सिंह और अपना पता गांव दरबै, थाना मांट बता रहा है। परिजनों को यह सूचना मिली तो वह खुश हो गए और दौड़ते हुए मांट थाने पहुंचे। शिमला से आए फोन पर बात कराई। फोन सेना की ओर से किया गया था। बताया कि सेना को गश्त के दौरान रामवीर सिंह जंगल में घूमते मिले थे। लापता वृद्ध के भाई रणवीर सिंह ने बताया वह अपने भाई को लेने शिमला जा रहे हैं।

Read More

मथुरा(अनिल कुमार)। बाबा कढेरा विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सतरंज व कैरम प्रतियगिता का अयोजन किया गया। जिसमंे विद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में टीमें कक्षावार बनाई गई।  बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सतरंज व कैमरा प्रतियगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 9 के 6 वर्गों ने कक्षा 8 के 7 वर्गों के 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सतरंज में कक्षा 9 के पंकज दीक्षित प्रथम, साहिल डागर द्वितीय व सागर तृतीय और कैमरा प्रतियोगिता में कक्षा 8 के वैभव प्रथम, मानशी वाष्र्णेय द्वितीय व विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता कक्षा 7 में युवराज प्रथम, मानसिंह द्वितीय, प्राची कुन्तल तृतीय, कक्षा 6 में  मेघा प्रथम, देवंशी वाष्र्णेय द्वितीय, आरती कुन्तल तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेशसिंह ने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगितओं से सर्वांगीण विकास होता है इसलिए बच्चों को प्रतियोगिताओं में सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर प्रबंध निदेशक हरिचंद, प्रशासक शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, गणित विभागाध्यक्ष एस वी सिंह, रामबाबू, सुरेन्द्र सिंह, कोऑर्डिनेटर व खेल विभागाध्यक्ष विपिनसिंह, पवन राघव, ललित, सुमन, अशोकसिंह, सुग्रीव सिंह, महेश बिष्ट, रघुनाथ सिंह, राकेश राहेजा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। कानपुर के परिवार की रविवार सुबह थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 113 पर होण्डा सिटी कार अनियंत्रित होकर एक कैंटर में जा घुसी जिससे उसमें सवार दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना राया पुलिस एवं ताजएक्सप्रेस-वे कर्मियों ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम गृह भेजते हुए उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी।  मिली जानकारी के अनुसार कानपुर का परिवार रविवार की सुबह  बेटी के रिश्ते के लिए अपनी हौंडा सिटी कार से आगरा होते हुए दिल्ली जा रहे थे। कार में मोहम्मद मैनुउद्दीन पुत्र मुसाफिर अली निवासी अहमद नगर जाजमऊ कानपुर अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल बहीद निवासी मीरपुर छावनी कानपुर शहाजहां बेगम पत्नी अब्दुल बहीद और शहाजहां बेगम पत्नी अज्ञात। जैसे ही कार थाना राया क्षेत्र के अन्तर्गत माईस्टोन 113 पर पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े कटेनर में जा घुसी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  इस दौरान काफी देर तक एक्सप्रेस वे मार्ग अवरूद्ध रहा। पुलिस ने क्रेन से कार व कंटेनर को रास्ते से हटाया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल व पहचान पत्रों से उनकी शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया। एक साथ एक ही परिवार में चार मौतें होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर काफी संख्या में उनके परिजन भी यहां पहुंच गए। लेकिन देर सायं तक घटना के संबंध में किसी ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। बस इतना पता चला कि उक्त लोग बेटी के विवाह के संबंध के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Read More

नालों की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की जा चुकी है शिकायत    वृंदावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में रविवार को हुई हल्की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल के रख दी। कुछ समय की बारिश ने ही तीर्थनगरी के अधिकतर क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया। नालों की सफाई न होने के चलते नगर के राधा निवास मथुरा दरवाजा, दाऊ जी मोड, विद्यापीठ चौराहा, रंगजी मंदिर ,आदि क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न नजर आए। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति रही राधा निवास व सीएफसी क्षेत्र की रही जहां बारिश के ट्रेलर से ही नगर के नाले हांफने लगे। नतीजतन राधा निवास मथुरा दरवाजा क्षेत्र सहित विभिन स्थानों पर नालों का गंदा पानी सड़को पर हिलोरे मारने लगा। वहीं गंदे पानी से गुजर रहे स्थानीय लोग एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालु नगर निगम प्रशासन को कोसते रहे।गौरतलब है कि तीर्थ नगरी वृंदावन का विश्व पटल पर अपना महत्व है। इसी महत्व को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारें यहां के विकास को लेकर काफी चिंतित हैं। समय-समय पर प्रशासन द्वारा विकास का खाका खींच कर तीर्थनगरी को सुंदर रूप देने की कोशिश की जाती है। लेकिन धरातल पर  इन योजनाओ लाने में अधिकारी नाकाम साबित हुए हैं। मानसून से पूर्व नगर निगम के मेयर से लेकर अधिकारीगण  नालों की सफाई करने के दावे भरते रहे। लेकिन उन्हीं दावों को सच्चाई मानसून में हुई कुछ समय की बारिश से हुए जलभराव ने खोल कर रख दी। मथुरा दरवाजा क्षेत्र निवासी माधव श्रीवास्तव का कहना है कि अगर मानसून से पूर्व नालों की सफाई की जाती तो शायद जलभराव की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ता। उन्होंने बताया कि मानसून मैं बारिश से आए दिन उनकी दुकान में पानी भर जाने के कारण खासा नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं पूर्व सभासद सय्यद मुस्तफा आलम ने नालों की सफाई को लेकर पूर्व में कई बार स्थानीय निगम कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य नहीं हो सका। नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि शायद नगर निगम बनने के बाद उन्हें कुछ राहत मिलेगी। लेकिन निगम बनने के बाद सामने आई स्थिति से नगर वासियों को निराशा ही हाथ लगी है.

Read More

झगड़े में दोनो ओर से दो व्यक्ति घायल , दोनो पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज  वृंदावन(जहीर आलम)।  कोतवाली इलाके के रतन छतरी क्षेत्र में हंसी मजाक में शुरू हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते  दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले, घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झगड़े में दोनों पक्षो से एक एक व्यक्ति घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों का  पुलिस ने उपचार कराकर  दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रतन छतरी क्षेत्र निवासी सुंदर लाल निषाद का पुत्र बंसी घर के समीप ही अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। वहीं पड़ोस के ही रहने वाला चंदन पुत्र मोहन सिंह भी वहीं पर मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन और बंसी में हंसी मजाक चल रहा था। मजाक में ही बाद विवाद होने लगा और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। झगड़े की सूचना पर आए दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। घटना से क्षेत्र में  अफरा तफरी मच गई। वही झगड़े में एक पक्ष से  सुंदर लाल निषाद के सर में चोट आई है। तो वहीं दूसरे पक्ष से चंदन  भी  लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे  दोनों घायलों को  पुलिस ने  उपचार के लिए  सौ सैय्या अस्पताल  भर्ती कराया। पुलिस ने  दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शराब तस्करों पर नकेल कसने के फरमान का पुलिस विभाग ने पालन करते हुए आज राजमार्ग पर एक बार फिर कोटवन पुलिस चौकी पर वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक से पानीपत से कलकत्ता ले जा रही 20 लाख रुपया की अंग्रजी शराब की 400 पेटी बरामद कर एक शराब तस्कर को दबोच लिया गया। कोटवन व नवीपुर पुलिस चौकी पर कई बार शराब तस्करों को तस्करी करते हुए दबोचा गया लेकिन तस्कर तस्करी करने से बाज नही आ रहे हैं। पुलिस ने पकडे गये तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।  जानकारी के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशानुसार एसपी देहात के दिशा निर्देश व पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रघर गौड के पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना कोसीकलां पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैंकिंग में एसएसआई विनोद कुमार तौमर, उप निरीक्षक तनवीर आलम, रोहित मलिक व सिपाही दिनेश व अमित शर्मा को साथ लेकर कोटवन पुलिस चौकी पर रात्रि को वाहनों की चैकिगं कर रहे थे तभी समय करीब 12 बजे हरियाणा की तरफ से ट्रक संख्या आर जे 19 जीबी 6298 आता दिखाई दिया। पुलिस ने उपरोक्त ट्रक को चारों तरफ से घेर कर चालक को पकड लिया। चालक ने पूछताछ में आरेपी ने अपना नाम बलजीत पुत्र जसबीर निवासी पुरानी सोहनी जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश बताया। ट्रक की तलाशी में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न मार्का अंग्रेजी शराब की 400 पेटी भरी थी। पूछताछ में बलजीत ने बताया कि उपरोक्त शराब पानीपत से लोड कर कलकत्ता ले जाई जा रही थी। लेकिन जनपद मथुरा में प्रवेश कर पुलिस की सतर्क निगाहों से बच न सके और पकडे गये। 

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)।  हरियाणा की नकली शराब को असली बनाकर बेचने वाले एक शराब तस्कर को बरसाना पुलिस ने गिरफ्तार करके वहां से 1848 बोतल शराब बरामद की है। इस शराब की बाजारी कीमत लाखों रूपए पुलिस बता रही है, जबकि उसके चार साथी मौका देखकर भागने में सफल रहे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसाना थाना के अंर्तगत ग्राम सहार में थाना प्रभारी सुनील कुमार तौमर ने उप निरीक्षक राकेश कुमार, अमित कुमार, जितेन्द्र सिंह व सिपाही सादेश कुमार, ओमवीर सिंह, राहुल बालियान, विपिन कुमार को लेकर सहार निवासी मोहन पुत्र परसादी के कब्जे से 47 पेटी बीयर टीन कैन 1128 कुल, 9 पेटी रायल स्टेज, मेकडबल्स, इम्पीरियल ब्लू, 8 पेटी देशी शराब व बोतलों पर चिपकाने के रैपर व 2 किलो यूरिया बरामद किया गया। पुलिस को की कार्यवाही के दौरान रात्रि में अंधकार का फायदा उठाकर सिंहपाल पुत्र रामचरन निवासी सांखी, जगन्नाथ पुत्र परसादी, जगदीश पुत्र छिद्दा सिंह निवासी सहार व काले निवासी डिरावली भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी सुनील कुमार तौमर ने बताया है कि भागे गये आरोपियों अति शीघ्र ही दबोच लिया जायेगा।   

Read More

राया में यमुना कट पर हुआ जोरदार स्वागत मथुरा(सतपाल सिंह)। राया कस्बे में प्रदेश सरकार ने जनता को परेशान करने के सिवाय कुछ नहीं किया है। बिजली के दाम इस कदर बढ़ाए है कि जनता परेशान है। किसान दुःखी है। रालोद अब सरकार के खिलाफ  पोल खोल धावा बोल शुरूआत करने जा रहा है। उक्त विचार पूर्व सासंद एवं रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने राया में स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किए।  आगरा पोल खोल धावा बोल रैली में जाते समय कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेस वे पर रालोद उपाध्यक्ष एवं पूर्व सासंद जयंत चौधरी का स्वागत किया। उन्होनें कहा कि यह सरकार कुछ नहीं कर रही है बिजली दरों को इस कदर बढ़ाया है, जिससे आम आदमी परेशान है। इसके खिलाफ  रालोद पोल खोल धावा बोल शुरू किया है और अब सरकार की पोल खुलेगी।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुं.नरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह भरगंर, ओमप्रकाश सिंह, कायम कुरैशी, डा. रवि माहूर, मनोज शर्मा, कुवरचन्द्र रावत, योगेश नौहबार, गिरप्रसाद सोलंकी, रनवीर सिंह, खजान सिंह, विजय सिंह, डा. विक्रम सिंह, सिकन्दर सिंह, जयवीर सिंह, सोहनलाल बाल्मीकि आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में चोरी करने के बाद मकान पर कब्जा करने की फिराक में लगे पांच लोगों को सुबह पुलिस ने पकड़ लिया। जिन्हें दोपहर बाद एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भिजवाया गया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग निवासी हेमराज के ऊपर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी की जलाकर हत्या कर दी थी। वह फिलहाल जेल में बंद है। सुबह तड़के करीब तीन से चार बजे के करीब कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार को सूचना मिली कि हेमराज के मकान पर कुछ लोग कब्जे का प्रयास कर रहे हैं तथा मकान से सामान चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वृन्दावन थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गाड़ी में भरा सामान मौके से बरामद कर लिया। उन्होंने मकान से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जो कि मकान पर कब्जा करने के लिए दीवारों को तोड़ रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हरिओम पुत्र शिवचरन नि.व्यौही भलाई थाना सुरीर, पंकज पुत्र हरीशंकर नि. ब्लाक कालौनी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़, मनोज पुत्र करन सिंह नि. ब्लाक कालौनी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़, नीरज पुत्र सुखराम सिंह नि. ब्लाक, कौलनी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़, रामशरण दास पुत्र मदन मोहन दास नि. नगला दतार थाना हसायन जनपद हाथरस बताया। इनके कब्जे से मकान से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर, एक एलईडी, गैस सिलेंडर, डायरी, कागजात, एक तमंचा व चाकू बरामद किए हैं। इनका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसका नाम प्रियादास बताया गया है। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि वे उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे जो भी सामान मिला उसको चुरा लिया व घरेलू सामान में आग लगा दी। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। कृषि ही नहीं पशुपालन करने से किसानों की आय को बढ़ा सकते हैं। देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि की उपज को बढऩा होगा। उक्त उद्गार केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सी.आई.आर.जी.) के 39वाँ स्थापना दिवस समारोह तथा किसान मेले के इस समारोह में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि संस्थान ने देश के लोगों के जीवन में परिवर्तन किया है। मैं पश्चिमी राजस्थान से आता हूं और वहां का अकाल मेरा सहोदर है, लेकिन फिर भी वहां के किसान आत्महत्या नहीं करते हैं, क्योंकि किसान न केवल कृषि कर रहे है बल्कि वह पशुपालन कर अच्छी आमदनी  प्राप्त कर रहे है। उन्हें आत्महत्या का दंश नहीं झेलना पड़ता। हमारी सरकार पिछले 4 वर्षो से देश के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया है। मृदा का उपजाउपन बढ़ाने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसान भाई-बहनों को उपलब्ध कराया है।  अभी तक कृषि सिंचाई के लिए भूगर्भ जल का उपयोग 60 प्रतिशत होता है एवं 40 प्रतिशत नदियों द्वारा। 99 जल परियोजनाऐं जो दशकों से लम्बित थी उनकी शुरूआत करायी गई है, जिससे सिंचाई के लिए 20 लाख हेक्टेअर जमीन पर सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो सके। खाद्यान के मामले में देश 10 निर्यातक देशों में पहला है। सबसे ज्यादा खाद्यान हमारे देश में पैदा होता है, जिसमें गेहूं, बाजरा, ज्वार, चावल प्रमुख है। लागत का डेढ़ गुना मूल्य सरकार ने किसानों के लिए किया है उन्होंने आगे कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश खुशहाल नहीं होगा। आने वाले समय में गोल्ड रिवाल्यूशन जिसमें शहद के उत्पादन को बढ़ाना तथा ब्यू रिवाल्यूशन मछली को उत्पादन को बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है।  अनुसंधान कार्यो में लगे संस्थानों का प्रयोगशाला में किये प्रयोग किसानों तक त्वरित गति से पहुंचने चाहिए तभी अनुसंधान का लाभ होगा।  इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जलित कर सरस्वती वन्दना से प्रारम्भ किया।  संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि बकरियों को बीमारियों से बचाने के लिए संस्थान द्वारा कलैण्डर विकसित किया गया है, जिससे बकरियों की मृत्यु दर जो पहले 40 प्रतिशत तक थी वह 15 प्रतिशत पर आ गई है।  बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक का हस्तान्तरण किया गया है। डॉ. अशोक कुमार, प्रधान वैज्ञानिक एवं टीम द्वारा विकसित की गई तीन हर्बल औषधियों का व्यवसायिक रूप तकनीकी हस्तान्तरण मंत्री द्वारा कराया गया,  जिसमें मुख्य हर्बल औषधि हैल्मोकेयर, आई.एम.यू. फोन है जो कि ग्याभित बकरी को देने से उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तथा दुध की गुणवत्ता का स्तर भी बढ़ जाता है।  गोवधन क्षेत्र के विधायक कारिन्दा सिंह ने कहा कि खेती को उद्योग के रूप में बदलने की जरूरत है। इस क्षेत्र का भूगर्भ जल खारी है। इसलिए इस प्रकार के बीजों पर अनुसंधान होने की जरूरत है जो खारी पानी में भी अच्छी पैदावार दे सके। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि किसानों को कम लागत में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री से मांग कि जो किसान बकरी पालन की ट्रेनिंग लेने आते है उनके लिए आवास की व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान यहां आकर लाभान्वित हो सके।  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि किसानों के लिए ये शुभ अवसर है। प्रधानमंत्री जी ने किसानों के लिए अच्छी सोच के साथ कार्य किया है। दीनदयाल संस्थान के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि पं.दीनदयाल किसान कैसे खुशहाल बने, अत्योत्य का विकास, गरीबी उन्मूलन पर सरकार समर्पित है। इसके साथ 11 उन्न्तशील बकरी किसान पालनों को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें धौलपुर के विवेक जादौन, राधेश्याम राणा, रमेश कुमार, प्रशान्त कुमार, राशिद मोहम्मद, नईम कुरैशी, यशपाल नेगी, भूदेवी, अभिषेक सिंह प्रमुख है। इसके अलावा पांच गरीब किसानों को बीजू बकरा/बकरी भी संस्थान द्वारा प्रदान की गई। अन्त में डॉ. मनोज कुमार सिंह प्रधान वैज्ञानिक एवं मेले आयोजक द्वारा अतिथियों एंव मेले में आये हुए किसानों को धन्यवाद दिया। मंच संचालन जूही पाठक एवं डिम्पल अदानी ने किया।  मेले में लगभग 600 किसान भाई-बहन विभिन्न राज्यों जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, पंजाब एवं राजस्थान सम्मिलित है। इस मेले में वैज्ञानिक किसानों वैज्ञानिक तरीके से कैसे बकरी पालन करें तथा उनके पोषण, चारे एवं विभिन्न बकरी में विभिन्न प्रकार होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी गई। इसमें देश के कई राज्यों के प्रगतिशील कृषक और पशुपालकों ने भाग दिया।  इस अवसर पर सरसों अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. प्रमोद राय, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. ए.के. तोमर इत्यादि है। इसके साथ ही किसानों को मानसून केयर कीट उपलब्ध करायी गयी, जिसमें बकरी को बरसात से होने वाली बीमारियों की दवा, मिनरल मिक्चर एवं पठन सामग्री भी दी गई। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। यमुनापार थाना क्षेत्र के गांव भूतिया में गांजे के लिए पैसे न देने पर नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता को घायल कर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव भूतिया में नशेड़ी बेटे अजीत ने अपने पिता बनी सिंह 60 वर्षीय को धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि पिता बनी सिंह के हाथों में काफी चोटें आई हैं। बनी सिंह की पत्नी ने बताया कि मेरा बेटा अजीत सिंह काफी समय से नशे का आदी है। चरस, अफीम पीता है। आज सुबह उसने गांजे के लिए अपने बाप से पैसे मांगे। पैसा न देने से जब पिता ने इंकार कर दिया तो इस बात से कुपित होकर उसने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मां के हल्ला मचाने पर पड़ौसी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने बनी सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More