BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पैसे न मिलने पर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, घायल

मथुरा(सतपाल सिंह)। पैसे न मिलने पर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, घायल मथुरा(सतपाल सिंह)। यमुनापार थाना क्षेत्र के गांव भूतिया में गांजे के लिए पैसे न देने पर नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता को घायल कर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव भूतिया में नशेड़ी बेटे अजीत ने अपने पिता बनी सिंह 60 वर्षीय को धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि पिता बनी सिंह के हाथों में काफी चोटें आई हैं। बनी सिंह की पत्नी ने बताया कि मेरा बेटा अजीत सिंह काफी समय से नशे का आदी है। चरस, अफीम पीता है। आज सुबह उसने गांजे के लिए अपने बाप से पैसे मांगे। पैसा न देने से जब पिता ने इंकार कर दिया तो इस बात से कुपित होकर उसने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मां के हल्ला मचाने पर पड़ौसी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने बनी सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More