BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जातिगत आरक्षण के विरोध में केसरिया यात्रा

केसरिया यात्रा का मथुरा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागतमथुरा(सतपाल सिंह)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की केसरिया यात्रा दिल्ली से चलकर ग्वालियर पहुँचने के रास्ते में मुख्य स्वागत एन.एच.2 पर हाइवे प्लाजा मण्डी चौराहा मथुरा पर ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व मैं सेकडों क्षत्रिय बंधुओ ने यात्रा में शामिल सेकडों गाडिय़ों मैं सवार हजारों क्षत्रिय बंधुओ का स्वागत किया। यात्रा आने पर फूल-मालाओं नगाड़ो व जलपान कराकर स्वागत किया।
यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शिवराम सिंह गौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सौरव सिंह के नेतृत्व में जातिगत आरक्षण मुक्त भारत आंदोलन के तहत क्षत्रिय भाइयों को जोडऩे के लिए यात्रा निकाली, जिसका समापन आज शाम 5 बजे ग्वालियर के जीआईसी मैदान पर सभा द्वारा समापन होगा। ब्रजमंडल के अध्यक्ष  ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि इस जातिगत आरक्षण मुक्त भारत के आंदोलन की लड़ाई की धुरी मथुरा ही रहेगी और इस आरक्षण रूपी दानव का अंत करने के लिए पूरे देश के क्षत्रिय भाई एक होंगे और जातिगत आरक्षण का अंत करेंगे।
सिकरवार ने कहा की हर क्षत्रिय भाई को आगे की लड़ाई के लिए साम, दाम, दंड, भेद के द्वारा तैयार रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राजन सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह, ठाकुर विजय सिंह राजपूत, दिवाकर सिंह उपाध्यक्ष, ठाकुर अंग्रेज सिंह, ठाकुर विष्णु सिंह, रवि ठाकुर, नेमसिंह, राहुल ठाकुर, महेश तरकर, अनूप सिंह, जगदीश सिंह गौर, ठाकुर नवल सिंह, ठाकुर बिजेंद्र सिंह,  ठाकुर ओमवीर सिंह, योगेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More