BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जमकर चले ईंट-पत्थर

मजाक से शुरू हुए विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थरझगड़े में दोनो ओर से दो व्यक्ति घायल , दोनो पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 

वृंदावन(जहीर आलम)।  कोतवाली इलाके के रतन छतरी क्षेत्र में हंसी मजाक में शुरू हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते  दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले, घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झगड़े में दोनों पक्षो से एक एक व्यक्ति घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों का  पुलिस ने उपचार कराकर  दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रतन छतरी क्षेत्र निवासी सुंदर लाल निषाद का पुत्र बंसी घर के समीप ही अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। वहीं पड़ोस के ही रहने वाला चंदन पुत्र मोहन सिंह भी वहीं पर मौजूद था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन और बंसी में हंसी मजाक चल रहा था। मजाक में ही बाद विवाद होने लगा और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। झगड़े की सूचना पर आए दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। घटना से क्षेत्र में  अफरा तफरी मच गई। वही झगड़े में एक पक्ष से  सुंदर लाल निषाद के सर में चोट आई है। तो वहीं दूसरे पक्ष से चंदन  भी  लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे  दोनों घायलों को  पुलिस ने  उपचार के लिए  सौ सैय्या अस्पताल  भर्ती कराया। पुलिस ने  दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More