BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस की सतर्कता के चलते पांच पकड़े

पत्रकारों को घटना की जानकारी देते एसपी सिटी श्रवण कुमार।
मथुरा(सतपाल सिंह)। वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में चोरी करने के बाद मकान पर कब्जा करने की फिराक में लगे पांच लोगों को सुबह पुलिस ने पकड़ लिया। जिन्हें दोपहर बाद एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भिजवाया गया है। 
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग निवासी हेमराज के ऊपर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी की जलाकर हत्या कर दी थी। वह फिलहाल जेल में बंद है। सुबह तड़के करीब तीन से चार बजे के करीब कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार को सूचना मिली कि हेमराज के मकान पर कुछ लोग कब्जे का प्रयास कर रहे हैं तथा मकान से सामान चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वृन्दावन थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गाड़ी में भरा सामान मौके से बरामद कर लिया। उन्होंने मकान से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जो कि मकान पर कब्जा करने के लिए दीवारों को तोड़ रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हरिओम पुत्र शिवचरन नि.व्यौही भलाई थाना सुरीर, पंकज पुत्र हरीशंकर नि. ब्लाक कालौनी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़, मनोज पुत्र करन सिंह नि. ब्लाक कालौनी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़, नीरज पुत्र सुखराम सिंह नि. ब्लाक, कौलनी कस्बा व थाना खैर जनपद अलीगढ़, रामशरण दास पुत्र मदन मोहन दास नि. नगला दतार थाना हसायन जनपद हाथरस बताया। इनके कब्जे से मकान से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर, एक एलईडी, गैस सिलेंडर, डायरी, कागजात, एक तमंचा व चाकू बरामद किए हैं। इनका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसका नाम प्रियादास बताया गया है। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि वे उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे जो भी सामान मिला उसको चुरा लिया व घरेलू सामान में आग लगा दी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More