BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोसीकलां पुलिस को फिर मिली बडी सफलता

छाता तहसील के थाना कोसीकलां में शराब तस्करी में पकडा गये आरोपी से पूछताछ करते पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड

मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शराब तस्करों पर नकेल कसने के फरमान का पुलिस विभाग ने पालन करते हुए आज राजमार्ग पर एक बार फिर कोटवन पुलिस चौकी पर वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक से पानीपत से कलकत्ता ले जा रही 20 लाख रुपया की अंग्रजी शराब की 400 पेटी बरामद कर एक शराब तस्कर को दबोच लिया गया। कोटवन व नवीपुर पुलिस चौकी पर कई बार शराब तस्करों को तस्करी करते हुए दबोचा गया लेकिन तस्कर तस्करी करने से बाज नही आ रहे हैं। पुलिस ने पकडे गये तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशानुसार एसपी देहात के दिशा निर्देश व पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रघर गौड के पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना कोसीकलां पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैंकिंग में एसएसआई विनोद कुमार तौमर, उप निरीक्षक तनवीर आलम, रोहित मलिक व सिपाही दिनेश व अमित शर्मा को साथ लेकर कोटवन पुलिस चौकी पर रात्रि को वाहनों की चैकिगं कर रहे थे तभी समय करीब 12 बजे हरियाणा की तरफ से ट्रक संख्या आर जे 19 जीबी 6298 आता दिखाई दिया। पुलिस ने उपरोक्त ट्रक को चारों तरफ से घेर कर चालक को पकड लिया। चालक ने पूछताछ में आरेपी ने अपना नाम बलजीत पुत्र जसबीर निवासी पुरानी सोहनी जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश बताया। ट्रक की तलाशी में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न मार्का अंग्रेजी शराब की 400 पेटी भरी थी। पूछताछ में बलजीत ने बताया कि उपरोक्त शराब पानीपत से लोड कर कलकत्ता ले जाई जा रही थी। लेकिन जनपद मथुरा में प्रवेश कर पुलिस की सतर्क निगाहों से बच न सके और पकडे गये। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More