BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कार घुसी कैंटर में दो महिला सहित चार की मौत

एम्बुलेंस में दो महिलाओं सहित दो लोगों के मृत शव तथा क्षतिग्रस्त हुई होण्डा सिटी मथुरा(सतपाल सिंह)। कानपुर के परिवार की रविवार सुबह थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 113 पर होण्डा सिटी कार अनियंत्रित होकर एक कैंटर में जा घुसी जिससे उसमें सवार दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना राया पुलिस एवं ताजएक्सप्रेस-वे कर्मियों ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम गृह भेजते हुए उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी। 
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर का परिवार रविवार की सुबह  बेटी के रिश्ते के लिए अपनी हौंडा सिटी कार से आगरा होते हुए दिल्ली जा रहे थे। कार में मोहम्मद मैनुउद्दीन पुत्र मुसाफिर अली निवासी अहमद नगर जाजमऊ कानपुर अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल बहीद निवासी मीरपुर छावनी कानपुर शहाजहां बेगम पत्नी अब्दुल बहीद और शहाजहां बेगम पत्नी अज्ञात। जैसे ही कार थाना राया क्षेत्र के अन्तर्गत माईस्टोन 113 पर पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े कटेनर में जा घुसी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  इस दौरान काफी देर तक एक्सप्रेस वे मार्ग अवरूद्ध रहा। पुलिस ने क्रेन से कार व कंटेनर को रास्ते से हटाया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल व पहचान पत्रों से उनकी शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित किया। एक साथ एक ही परिवार में चार मौतें होने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर काफी संख्या में उनके परिजन भी यहां पहुंच गए। लेकिन देर सायं तक घटना के संबंध में किसी ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। बस इतना पता चला कि उक्त लोग बेटी के विवाह के संबंध के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More