BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केसीघाट से लापता हुआ वृद्ध मिला शिमला में

केसीघाट से लापता हुआ वृद्ध मिला शिमला में मथुरा(ब्यूरो)। दो दिन पूर्व शमिला से मांट पुलिस के पास सेना के आए फोन ने एक परिवार को खुशी प्रदान की है। जिसमें दो साल आठ माह पूर्व वृंदावन के केसीघाट से लापता हुआ वृद्ध हिमाचल प्रदेश के शिमला में मिलने की सूचना मिली। परिवार के लोग उन्हें लेने के लिए निकल गए है। 
विदित रहे कि 23 नवंबर 2015 को गांव दरबै निवासी रामवीर सिंह (50) पुत्र रेशम सिंह अपनी ताई के दाह संस्कार में गए थे। था। यहीं से वह लापता हो गए। उनके भाई रणवीर सिंह ने मांट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो-चार दिन इधर-उधर खोज की और चुप बैठ गई। दो दिन पूर्व शिमला से मांट पुलिस के पास फोन आया कि एक वृद्ध अपना नाम रामवीर सिंह और अपना पता गांव दरबै, थाना मांट बता रहा है। परिजनों को यह सूचना मिली तो वह खुश हो गए और दौड़ते हुए मांट थाने पहुंचे। शिमला से आए फोन पर बात कराई। फोन सेना की ओर से किया गया था। बताया कि सेना को गश्त के दौरान रामवीर सिंह जंगल में घूमते मिले थे। लापता वृद्ध के भाई रणवीर सिंह ने बताया वह अपने भाई को लेने शिमला जा रहे हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More