BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छाता में चलाया पॉलिथिन हटाओं जागरुक का अभियान

छाता नगर में पॉलिथिन हटाओं जागरूकता अभियान के दौरान भ्रमण करते एसडीएम/ईओ वरुण कुमार पान्डेय एवं अन्य।नगर में जगह-जगह भ्रमण कर दुकानदारों को दी चेतावनी, दिलाई शपथ 
मथुरा(सतपाल सिंह)। छाता के उप जिलाधिकारी/अधिषाशी अधिकारी ने नगर पंचायत कर्मियों को साथ लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पॉलिथिन हटाने के लिए दुकानदार व नगर की जनता में जन जागरण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दुकानदारों व नगर की जनता को पॉलिथिन का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई। 
आज छाता के उप जिलाधिकारी छाता/अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत छाता वरुण कुमार पान्डेय ने अपनी टीम के साथ नगर के सम्मानित नागरिकों व व्यापारियों के साथ नगर के पुराने जीटी रोड, गोवर्धन रोड, बस स्टेन्ड, सब्जी मण्डी, मैन बाजार, गली धर्मशाला, सरायशाही आदि स्थानों पर जाकर दुकानदारों को पॉलिथिन हटाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर शपथ दिलाई। साथ ही अंतिम चेतावनी भी दी कि यदि किसी भी दुकान पर पॉलिथिन का प्रयोग पाया गया तो उनके खिलाफ 5 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जायेगा। या फिर 3 माह की जेल की जायेगी। इस दौरान नगर पंचायत के प्रमोद कुमार, जीसान, जगन, राधाचरन, कालीचरन गुप्ता, सुनील पहलवान, ऋषि कुमार गुप्ता आदि व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण मौजूद रहें। 
 
 
एसडीएम ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी 
कस्बा छाता के गोवर्धन रोड़ पर दुकानदारों ने सड़क व नाली फुटपाथों पर डिवाईडरों पर अवैध अतिक्रमण कर लिया है। जिसे लेकर मंगलवार को एसडीएम छाता वरुण कुमार पान्डेय ने नगर का भ्रमण करते समय सभी दुकानदारों को गिट्टी, क्रेसर, बालू, कृषि यन्त्र, व अन्य सामान को हटाने की दो दिन की चेतावनी दी है कि अपने-अपने अतिक्रमण स्वंय हटा लें, अन्यथा पुलिस फोर्स व नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सामान जब्त कराकर अतिक्रमण हटाया जायेगा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More