BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीन बदमाश लूटे हुए माल के साथ गिरफ्तार

एसएसपी बबलू कुमार पत्रकारों को जानकारी देते हुए
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की स्वाट एवं छाता पुलिस ने बीतीरात गांव अकबरपुर-तरौली मार्ग से लूट की योजना बनाते तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार इन शातिरों ने तीन लूट एवं गोलीकांड की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनके पास से लूट की रकम एवं कपड़े, तमंचा कारतूस बरामद हुए है। छाता पुलिस ने आज इन्हें एसएसपी बबलू कुमार के समक्ष पेश किया जहां से इन्हें जेल भेजा गया है। एसएसपी ने प्रेसवार्ता में पुलिस एवं स्वाट टीम को दस हजार का ईनाम देने की घोषणा की है वहीं ट्रॉसपोर्टर ने भी दस हजार का ईनाम पुलिस टीम को दिया है। 
पुलिस लाइन स्थित सभागार में मौजूद एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि बीतीरात स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार एवं छाता कोतवाली प्रमोद पवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अकबरपुर-तरौली मार्ग से तीन शातिरों को पकड़ा जिनका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए शातिरों ने अपनी शिनाख्त राजू पहलवान पुत्र रामजीत, अनिल उर्फ बीरू दादा पुत्र भगवान सिंह निवासीगण बाटी वृंदावन और रूपेश पुत्र मंशो निवासी तरौली छाता है। एसएसपी ने बताया कि 29 जून को राजस्थान ट्रांसपोर्ट का परचून से भरा ट्रक थाना हाइवे क्षेत्र के मंडी चौराहे से इन्हीं लोगों ने लूट लिया था और जैंत में माल उतारकर ट्रक व उसके ड्राइवर जगदीश को छाता क्षेत्र में फेंक गए थे तथा 26 जून को जैंत क्षेत्र में एक छात्र को लूटने के प्रयास में उन्होंने गोली मार दी थी। वहीं दो जुलाई को वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में अंग्रेज को गोली मारी थी, 21 जून को वृंदावन में ही एक फाइनेंसर को मोटरसाइकिल पर जाते 22 हजार रूपए लूटे। इसके अलावा इन बदमाशों ने दो अन्य जगहों से कारों को लूटा था। इस शातिर गैंग का सरगना राजू पहलवान है जो अपना गैंग बाटी गांव वृंदावन से चलता था। ये लोग कुछ समय पूर्व जेल से छूटकर आए थे। पुलिस इनके भागे साथी खजान पुत्र खुक्की निवासी ग्राम तरौली थाना छाता मथुरा तलाश कर रही है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं माल बरामद होने से खुश राजस्थान ट्रांसपोर्ट के प्रो. संजय नंदा ने मथुरा पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब उनका ट्रक लुटा था तब उम्मीद छोड़ दी थी, माल व ट्रक कभी मिल भी पाएगा। लेकिन छाता पुलिस ने हमारा पूरा माल वापस कर दिया है। उन्होंने छाता व सर्वलांस टीम को 10 हजार रूपए का इनाम से पुरूस्कृत किया। उन्होंने बताया कि उनका करीब छह लाख रूपए का माल बरामद हुआ है। शातिर लुटरों से बरामदगी में तीन तमंचे 315 बोर मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 105 निवाड सूत , 320 लेडीज सूट, 38 बंडल एलमोनियम तार, 125 बान सूत नूमा रस्सी के बंडल, 14 कटटे दाल अरहर, 73 पेन्ट जीन्स,  01 एसी इऩ्डोर 5000 रुपये नगद है।  
 
मंडी से उठाया कारोबारी, हड़कंप मचा
 
मथुरा। पुलिस ने लुटेरे ने बताया कि उसने लूटी हुई दाल मंडी में एक कारोबारी को बेची थी। इस पर पुलिस आरोपी को गाड़ी में बैठाकर लाई जिसने तस्दीक की इसके बाद पुलिस परचून कारेबारी को गाड़ी में बैठाकर ले गई। इधर पुलिस की कार्रवाई से मंडी में हड़कंप मच गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More