देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज की बैठक मंगलवार को रमणरेती स्थित मोहन वाटिका पर आहूत की गई। बैठक में नगर के ओजस्वी युवा नवीन चौधरी को रोटरी क्लब आगरा मंडल की वयस्क साक्षरता कमेटी का सह चेयरमैन बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों ने नवीन चौधरी को आगरा मंडल की जिम्मेदारी मिलने पर उनका दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। बैठक में शिशुपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब वृंदावन के इतिहास में पहली बार नवीन चौधरी को आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंप कर ब्रजमंडल का मान बढ़ाया गया है। मुकेश कृष्ण शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब आगरा मंडल की वयस्क साक्षरता कमेटी का सह चेयरमैन बनाए जाने पर युवाओं का उत्साह बढ़ेगा और रोटरी क्लब के सेवाभावी कार्य में गति आएगी।भरत शर्मा ने कहा कि चेयरमैन के रूप में नवीन चौधरी ना केवल रोटरी क्लब के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे बल्कि वह अपनी ऊर्जा और दूरदर्शी सोच से क्लब की नीतियों को सार्थक बना कामयाबी हासिल करेंगे। नवनियुक्त को चेयरमैन नवीन चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी कामयाबी का श्रेय ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों को दिया। बैठक में जुगल किशोर शर्मा, डॉ गिरधारी लाल अग्रवाल, जॉनी भाटिया, जय इनडोलिया, उमेश पारीक, आर.सी गोयल, विष्णुदान शर्मा, देवेंद्र शर्मा ,अनूप शर्मा, सचिन कसेरा ,अजय गौतम, अतुल गोयल, मुकुंद शर्मा, विष्णु शर्मा ,मनीष वर्मा ,आदि उपस्थित थे.













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
रेणुका चौधरी पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी