BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, कुंडल छीने

आरोपी युवक महिला के पति से आए दिन मारपीट कर जबरन छीन लेता है पैसेवृंदावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के बाहर अपने छोटे-छोटे बच्चों और परिवार के साथ खड़ी यह महिला है ग्राम चौमुहां की रहने वाली जन्नत। जो आयी है एक दबंग युवक की शिकायत लेकर।
दबंगई के शिकार इस परिवार के चेहरे पर चिंता की लकीरें और दबंगई का खौफ साफ दिख रहा है।
पूरा मामला है वृंदावन कोतवाली के जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौमुंहा का।
दरअसल ग्राम चौमुंहा के रहने वाली जन्नत का पति नन्नू टेम्पू चला कर अपने परिवार का गुजर बशर करता है। वहीं गांव का ही दबंग युवक गोविंदा पुत्र हरि सिंह नन्नू से आए दिन उसकी कमाई को जबरन छीन लेता है। और आये दिन रास्ता रोकर चौथ मांगता है।
 शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है।  शनिवार को युवक की हिम्मत इतनी बढ़ गयी कि सुबह 6:00 बजे पैसे की मांग को लेकर नन्नू के घर जा धमका। महिला का आरोप है कि युवक   तमंचा लेकर घर में घुस आया और उसने मारपीट कर कानो के कुंडल छीन लिए। शोर सुन पड़ौसियों के आने पर युवक जानसे मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की शिकायत लेकर जैंत चौकी पहुंचे पीड़ित परिवार को इलाका पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा देकर वापस तरका दिया।
 शिकायत की भनक लगते ही आरोपी आग बबूला हो गया और दोबारा एक बार फिर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर डाली।
और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जब इलाका पुलिस से न्याय न मिला तो पीड़ित महिला  अपने दिव्यांग जेठ, पति और बच्चों के साथ  न्याय की गुहार लगाने थाना वृंदावन पहुंची। और पुलिस को तहरीर देते हुए आप बीती बतायी। जिसके बाद  कोतवाली पुलिस ने उस बेबस को दोबारा वापस वहीं भेज दिया  जहां से वो पहले ही न्याय की उम्मीद खो चुकी थी।
 दबंगई के शिकार पीड़ित परिवार को अपनी जान और माल की चिंता सताए हुए हैं  इतना ही नहीं  दबंग युवक पर पहले भी कई लोगों से मारपीट करने का आरोप लग चुका है।  अब देखना होगा आखिर  पीड़ित को न्याय मिल पाता है  या फिर  वह इसी तरह  दहशत के साए में थाने ओर चौकी के चक्कर लगाती रहेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More