देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(अनिल कुमार)। मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन मथुरा का एक प्रतिनिधि मंडी एसएसपी से मिला और उसने आईबीजेए के गोल्डन कार्ड का विवरण डीजीपी के आदेश पत्र के साथ उनको सर्राफा की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में एसएसपी बबलू कुमार से आज मिलने पहुंचा और उन्होंने एसएसपी से सर्राफा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में मुलाकात की। व्यापारियों की मांग की कि जनपद में प्रत्येक माह में होने वाली व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में सर्राफा व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को भी प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया जाए साथ ही व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ संवाद कर उनका त्वरित निवारण किया जाए। मुलाकात के दौरान एसएसपी ने कहा कि वह जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार है।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
MATHURA : एसएसपी ने खुद की मॉनिटरिंग
नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी