देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा आयोजित किया गया मथुरा में पॉलीथिन बंद होने के बाद जनजागरूकता कैंप होली गेट चौराहे पर आयोजित किया गया स जागरूकता कैंप में सड़क पर जो लोग पॉलिथिन में अपना सामान लेकर जा रहे थे उनको रोक कर पॉलिथीन से होने हानियों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरुक किया गया साथ ही उनको कपड़े थैले भेट किये गये । प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने लोगों से आव्हान किया कि पॉलिथीन देश के विकास में हानिकारक है इसलिए सभी लोगों को पॉलिथीन को पूर्ण रूप से अपने जीवन में बंद करना चाहिए प्रदेश उपाध्यक्ष वा पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा लोग अपने जीवन में पॉलिथीन का प्रयोग लाना बंद करना चाहिए क्योंकि पॉलिथीन में गलती होना नहीं सडती है जहां भी हम फेंक देते हैं वहां पर भूमि को बेकार कर देती है और नाले को चौक कर देती है जिससे बारिश के समय में जलभराव हो जाता है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने कहा कि पॉलिथीन हमारे जीवन में एक अभिशाप बन गई है हमें सब को मिलकर दूर करना चाहिए स इस अवसर पर कुमारी अनिता चावला, आर वी चौधरी, संजय इलाहाबादी ,पुनीत चौधरी कुमारी ओजस्विनी शर्मा कपिल देव शर्मा, जितेंद्र प्रजापति सुरेंद्र शर्मा, गजेंद्र चौधरी, मनोहर लाल शर्मा, राजीव शर्मा ,बृजभान गोस्वामी लक्की पांडे सुरेश चंद गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













Related Items
पर्यावरण बना कुरुक्षेत्र
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा