देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ़ । शनिवार को राजभवन में भीम अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश के 42 खिलाडिय़ों को भीम पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्री अनिल विज के अनुसार खिलाडिय़ों को भीम स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र व पांच लाख रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2013-14 के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले खिलाडिय़ों में भिवानी की बबीता को कुश्ती, झज्जर के रविंद्र सिंह को कुश्ती, भिवानी जिले के विकास कृष्ण को बॉक्सिंग, सोनीपत के संदीप कुंडू को ताईक्वांडो, भिवानी के संदीप कुमार को एथलेटिक्स सम्मनित किया जाएगा।
जबकि इसी वर्ष के दौरान की उपलब्धियों के आधार पर सिरसा के सरदार सिंह को हॉकी व प्रवीण कौर को रोलर स्केटिंग, कुरुक्षेत्र की रानी रामपाल को हॉकी, सोनीपत की दीपा मलिक को पैरा-एथेलेटिक्स और सोनीपत के ही धर्म सिंह को पैरा-एथेलेटिक्स में भीम अवार्ड मिल रहा है। वर्ष 2014-15 के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले खिलाडिय़ों में झज्जर के मनोज कुमार को कुश्ती, भिवानी को पूजा रानी को बॉक्सिंग, जींद के राजेंद्र सिंह को एथलेटिक्स, गुरुग्राम की शिवानी कटारिया को एक्वाटिक तैराकी के लिए यह अवार्ड मिलना है।
साथ ही फरीदाबाद के अनुराज सिंह को शूटिंग, जींद की गुरमेल कौर को हैंडबॉल, भिवानी की प्रियंका को कबड्डी, सोनीपत की ज्योति को पैरा-एथलेटिक्स, करनाल के अरुण को स्पैशल ओलम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 2015-16 के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले खिलाडिय़ों में भिवानी की विनेश फौगाट को कुश्ती, रोहतक के सत्यव्रत कादियान को कुश्ती, हिसार की स्वीटी को बॉक्सिंग, सोनीपत के संग्राम दहिया को शूटिंग, करनाल के सुमित सांगवान को बॉक्सिंग, जींद की सोनिया को हैंडबाल को यह सम्मान मिलना है।
इसी तरह से सिरसा की हरप्रीत कौर को रोलर स्केटिंग, सोनीपत के सुरजीत कुमार को कबड्डी व राकेश पांडे को बैडमिंटन, भिवानी की संतोष को एथलेटिक्स और फरीदाबाद के भूपेन्द्र को एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा। वर्ष 2016-17 के लिए पुरस्कृत किए जाने वाले खिलाडिय़ों में अंकुर मित्तल को शूटिंग, साक्षी मलिक को कुश्ती, महेंद्रगढ़ के संदीप कुमार को एथलेटिक्स, सोनीपत के सौरव को ताईक्वांडो, कुरुक्षेत्र के पंकज को साइक्लिंग, फरीदाबाद की मीना कुमारी को शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड दिया जाएगा।
वहीं जींद की ऋतु को हैंडबॉल, पंचकूला की गौरी श्योराण व विश्वजीत को शूटिंग, रोहतक के जयदीप को एथेलेटिक्स और गुरुग्राम के रणबीर सिंह सैनी को गोल्फ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड दिया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आलिया भट्ट ने किया 'रॉकी और रानी' के गाने को याद, बोलीं- नेशनल अवॉर्ड का सुन आज मैं गदगद
बॉक्स ऑफिस पर फाइटर की धूम, रविवार को होगी 100 करोड़ी, शनिवार की कमाई आई सामने
मध्य प्रदेश का यह गांव संयुक्त राष्ट्र के अवॉर्ड के लिए नामांकित, मिलेगा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड